ट्रक ने बाइक सवार को कुचला दो बच्चों की मौत पिता-बड़ी पुत्री गंभीर रूप से घायल।
ट्रक से कुचलकर पुत्र और पुत्री की मौत पिता व बड़ी पुत्री की हालत गंभीर।
जन्मदिन के लिए बुआ के घर जाते समय हुई दुर्घटना परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मार्ग पर ढोलीपुर के समीप ट्रक ने बाइक सवार को कुचला मौके पर दो बच्चों की मौत पिता और बड़ी पुत्री गंभीर रूप से घायल ट्रक से कुचल कर पुत्र और पुत्री की मौत,पिता और बड़ी पुत्री की हालत गंभीर जन्मदिन के लिए बुआ के घर जाते समय हुई दुर्घटना परिवार में मचा कोहराम।गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे राजू पुत्र सुदर्शन उम्र 30 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना रौनापार अपनी बहन के घर चक्रपानपुर आजमगढ़ जन्मदिन में सम्मिलित होने के लिए तीनों बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे कि जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग पर ढोलीपुर गांव के सामने मस्जिद के समीप पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही पुत्री जान्हवी उम्र 8 साल की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा जहां रास्ते में पुत्र रोहन उम्र 10 साल की मौत हो गई। वहीं पिता राजू और बड़ी पुत्री दिब्या उम्र 15 साल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायलों को आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग जुट गए।वहीं कल्याणपुर गांव में पुत्री और पुत्र सगे भाई बहन की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment