Wednesday, December 18, 2024

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा।

चोरी की चार मोटरसाइकिल,एक मोटर साइकिल के पार्ट्स,अवैध असलहा व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की चार मोटरसाइकिल और तमंचा के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार। दिनांक 01.08.2024 को अब्दुल रब पुत्र स्व0 मोहिबुल्ला निवासी ग्राम वलिदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ द्वारा जीयनपुर थाना पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया की दिनांक 28.07.2024 को में लद्धा साव बाबा मेले जीयनपुर मे आया था में अपनी मोटर साईकिल चुनुगपार तिराहा पर खड़ा किया था इसके बाद में मेला देखकर समय करीब 2:30 बजे रात को वापस घर जाने के लिये अपने गाड़ी के पास आया तो देखा कि मेरी गाड़ी वहा पर नही है मेरी  गाड़ी सुपर स्पलेन्डर जिसका नं0 UP54P2385 था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। जिसको हम लोग काफी खोज बिन किया लेकिन कुछ पता नही चला के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 350/2024 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0अभिषेक यादव द्वारा किया जा रहा है। विवेचना के दौरान दिनांक 03.09.2024 को राजू यादव पुत्र अभिराज यादव निवासी ग्राम वसियाराम खास पो0 दोहरीघाट जनपद मऊ उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिये की में दिनांक 19,08,2024 को शाम को में अपने मित्र दुखी यादव पुत्र स्व0 रामअवध यादव निवासी ग्राम फरीदपुर पोस्ट पुनापार जनपद आजमगढ की चाची के मृत्यु भोज मे शामिल होने के लिए गया था। खाना खाने के बाद लगभग 8:00 बजे जब अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस UP54 AS1982 जहाँ खडा किया था गया तो वहाँ पर मेरी मोटर साईकिल नही थी काफी तलाश किया परन्तु कोई जानकारी नही मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0404/2024 धारा 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0सुभाष तिवारी द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार 18,12,2024 को उ0नि0सुभाष तिवारी मय हमराह को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश घोसी की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर दोनो मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियो को पकड़ लिया गया पहले व्यक्ति ने अपना नाम शिवा उपाध्याय पुत्र दीनदयाल उपाध्याय निवासी ग्राम एकवनडाड़ थाना जीयनपुर उम्र 20 वर्ष बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा.312 बोर व दो  जिन्दा कारतूस.312 बोर बरामद किया गया। दुसरे व्यक्ति  ने अपना नाम अजय गोड़ पुत्र पारस गोड़ निवासी सिकरौर पोस्ट ललितपुर लुधई थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष बताया जिसके कब्जे से एक चाकू व एक चोरी की मोटरसाइकिल अपाची बरामद हुआ। तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम किशन गोड़ पुत्र अजय गोड़ निवासी राजीव नगर अजमतगढ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र 21वर्ष  बताया चोरी की एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद किया गया। पकडे़ गये व्यक्तियो को उनके जूर्म धारा 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 317(2)/318(4)338/ 336(3)340(2)303(2) BNS-का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय 05:55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 28,07,2024 को अपने मित्र प्रखर के साथ मिलकर एक मोटर साइकिल लध्दा शाह बाबा मेला जीयनपुर से एक मोटरसाइकिल चुराये थे। तथा जो मोटरसाइकिल के पार्ट बरामद हुये है चोरी किये गये मोटरसाइकिल के पार्ट है। और दिनांक 19.08.2024 को ग्राम  फरीदपुर थाना जीयनपुर को अपने मित्र प्रखर के साथ मिलकर चुराये थे उसको 5000 रूपये मे अज्ञात व्यक्ति को बेच दिये है जो तीन मोटरसाइकिल बरामद हुए है। उसको भी हम लोग चुराये है जिसे बेचने के फिराक में थे।

No comments:

Post a Comment