विपणन केंद्र नरहन पर तेजी हो रही किसानों की धान खरीद।
लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार कुंतल हुईं धान खरीद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरहन विपणन केंद्र पर तेजी से चल रही किसानों की धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार कुंतल किसानों धान खरीद हो चुकी है।रविवार को सुबह 11:00 बजे से विपणन केंद्र नरहन पर किसानों की धान खरीद तेजी से चल रही है वहीं विपणन केंद्र को 12000 कुंतल खरीद का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 4000 कुंतल धान की खरीद विपणन केंद्र पर की जा चुकी है। स्टाक रजिस्टर, तौल,बोरा व उपकरण से प्रतिदिन किसानों की धान खरीद नियमानुसार आन लाइन पंजीकृत व सत्यापित किसानों को क्रमशः बुलाकर धान की खरीद की जा रही वहीं किसानों को 48 घंटे के अंदर धान खरीद का पैसा उनके खाते में भेजने का कार्य किया जा रहा। वहीं ईएसएमआई अविनाश चौबे ने किसानों के धान खरीद में तेजी लाने के लिए कहा और धान खरीद सुचारू रूप से होने पर संतोष व्यक्त किया और विपणन केंद्र से खरीदा गया धान भी मिल पर भेजा जा रहा वहीं इस दौरान नागेंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment