दो सगे भाई बहन का तालाब में मिला शव परिवार में मचा कोहराम।
एक दिन पूर्व दोनों गायब बच्चों का पोखरी में मिला शव।
गुरुवार को ही रौनापार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर ली गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सोनबुजुर्ग गांव निवासी एनूद्दीन पुत्र मुख्तार के एक पोती अर्हम उम्र 6 वर्ष पुत्री मोहम्मद तालिब एक पोता अब्दुल बद्दू उम्र 3 वर्ष पुत्र मोहम्मद तालिब का आज घर से 200 मीटर की दूरी पर तालाब में शव उतराया मिला। शव को सुबह 4:00 बजे टहलने के लिए गए ग्रामीणों ने देखा और परिजनों को सूचना दिया इसके बाद परिजनों ने रौनापार पुलिस को सूचना दिया रौनापार पुलिस घटनास्थल पर आकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों बच्चे गुरुवार की सुबह 9:00 से ही घर से गायब हो गए परिजनों ने खोजबीन के बाद जब बच्चों को कहीं नहीं पाया तो थक हारकर बच्चों के दादा एनूद्दीन पुत्र मुख्तार ने गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद दानिश के साथ रौनापार थाने पर जाकर बच्चों के लापता होने की लिखित सूचना रौनापार थाने पर दोपहर में दिया। रौनापार पुलिस ने दोनों बच्चों का गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया और शुक्रवार को सुबह थाने पर आने के लिए बोला वही हृदय विदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक बच्चों की माता हिना बानो का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चों के पिता मोहम्मद तालिब खाड़ी देश में रहकर नौकरी करते हैं। वहीं रौनानापार थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment