व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
जीयनपुर कोइरिया पोखरा व अजमतगढ़ पोखरे पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़।
एडीएम,एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदियों और सरोवरो पर छठ पर्व पर शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ दिया तो वहीं एडीएम,एसडीएम सगड़ी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ किया निरीक्षण। शुक्रवार को सरोवरों व नदियों के तट पर सुबह 3:00 बजे भोर से ही व्रती महिलाओं व उनके परिजनों द्वारा सर पर दौरी रखकर सरोवरों की तरफ कदम बढ़ गए। जहां लोगों की अपार भीड़ जुट गई। इस दौरान व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया वहीं पोखरे पर उत्सव जैसा माहौल रहा सुबह-सुबह गाजा-बाजा के साथ छठ पर्व पर धूमधाम के साथ अजमतगढ़ व जीयनपुर कोइरिया पोखरा पर पानी अधिक होने के बावजूद जगह-जगह बैरिकेडिंग कर के खतरे का सिंबल लगा रहा महिला पुलिस व पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही एवं अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोर और इलेक्ट्रीशियन भी मौजूद रहे शुक्रवार की सुबह एडीएम विनय कुमार गुप्ता ने उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव व अजमतगढ़ चैयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी के साथ छठ पर्व पर व्यवस्था व साफ सफाई के साथ सुरक्षा का निरीक्षण किया तो अजमतगढ़ के गोगा साह भीखी साह पोखरा, झारखंडी महादेव मंदिर,पोखरा की बावड़ी पक्की बावड़ी,ताल सलोना पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया घाघरा एवं छोटी सरजू के तट पर महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। क्षेत्र के जमसर,तरौका,मुहम्मदपुर,
कसड़ा आईमा,ढेकनगाढा, अंजान शहीद,बाजार गोसाईं, चांदपट्टी,लाटघाट,जमसर,रामगढ़ सहित सगड़ी तहसील क्षेत्र में छठ पर्व धूमधाम व शांति पूर्वक संपन्न हुआ।इस दौरान जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव,जीयनपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य,अरविंद जायसवाल,एकलाख अहमद,राजू यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा,अनिल सोनकर,डब्लू गुप्ता सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व जीयनपुर व अजमतगढ़ नगर क्षेत्र के निवासी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment