अपहृत व्यक्ति का सिर कटी मिली लाश के पुत्र और पत्नी का हुआ डीएनए टेस्ट।
न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी व पुत्र का हुआ डीएनए टेस्ट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अपहृत व्यक्ति के सिर कटी मिली लाश के पुत्र और पत्नी का पुलिस ने कराया डीएनए टेस्ट न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी और पुत्र का हुआ डीएनए टेस्ट वहीं पूर्व में मुख्य फरार आरोपित पर एक लाख रुपए का ईनाम हुआ था घोषित।रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव निवासी जुमराती के घर से 14 जुलाई दिन रविवार को जीयनपुर पुलिस ने सिर कटी लाश खोदकर निकलवाई। शव पूरी तरह से सड़ गया था। मौके से धड़ मिलने पर पुलिस सिर की तलाश में जुट गई। लेकिन वह नहीं मिला। विदित हो महराजगंज जिले के श्याम देवरवा थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी कुलदीप ने 11 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में अपने पिता बोलेरो पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह के गायब होने की तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह तीन जुलाई से बोलोरो पिकअप सहित गायब हैं। कुलदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। विवेचक लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर बोलेरो पिकअप बरामद कर छान-बीन में जुट गई। रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर स्थित जुमराती के आवास से रविवार की सुबह निशानदेही पर खोदाई कराकर शव को बरामद किया लेकिन,शव का धड़ तो वहां से मिला पर सिर गायब रहा। वही मुकदमा में चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान ने धारा 238,309/6,103/3/5,318, 319, 338, 336, 61/2,123, 317/2 वृद्धि कर रामछवि पुत्र बृजमोहन निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट उम्र 59 व क्षांगुर पुत्र जितेंद्र निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया वहीं मुख्य आरोपित शंकर कनौजिया पुत्र लालचंद कन्नौजिया निवासी हाजीपुर थाना रौनापार फरार चल रहा जिस पर पुलिस ने मुख्य आरोपित पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। जिस पर 9 हत्या,लूट सहित संगीन मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार के दिन न्यायालय के आदेश पर विवेचक लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान के द्वारा जिला अस्पताल में पत्नी शकुंतला देवी और पुत्र कुलदीप सिंह का डीएनए टेस्ट कराया गया जिससे और साक्ष्य संकलन के साथ मजबूत आधार मिल सके।
No comments:
Post a Comment