बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
क्रीडा प्रतियोगिता में अमिलो सठियांव और दाऊदपुर का रहा दबदबा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद के सठियांव खंड विकास में बेसिक शिक्षा क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया बेसिक शिक्षा क्रीडा प्रतियोगिता में अमिलो,सठियांव और दाऊदपुर का रहा दबदबा।
सोमवार को सठियांव खंड शिक्षा क्षेत्र की क्रीडा प्रतियोगिता सठियांव प्रथम पर आयोजित की गई बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया कीड़ा प्रतियोगिता में कुल 11 विद्यालय की टीम ने हिस्सा लिया कीड़ा प्रतियोगिता में मशाल जुलूस मार्च पास्ट के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक व खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान क्रीडा प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो समूह गान लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग में सठियांव प्रथम रहा तो वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में सोनापार झंडा फहराया तो प्राथमिक वर्ग 400 मीटर बालक दौड़ में दाऊदपुर की नवनी वहीं बालिका वर्ग में नैठी की कुमकुम विजई रही 200 मी बालिका वर्ग में अमित दाऊदपुर विजेता हुए तो वहीं मोहम्मद अहसान 600 व 400 वर्ग मीटर दौड़ में आदमपुर ने प्रथम स्थान की प्राप्त किया खंड शिक्षा अधिकारी ने कीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान मुख्य रूप से तुफैल अहमद,संतोष यादव,प्रमोद दुबे,नंदपाल,प्रीति रानी, गणेश यादव,बालचंद चौहान सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment