जीयनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर दर्ज मुकदमा में दुष्कर्म के आरोपित युवक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। जीयनपुर कोतवाली पर पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का विवाह सैफ पुत्र अमजद निवासी नथ्थू पट्टी थाना रौनापार के साथ तय हुआ इसके बाद 2 मई वर्ष 2022 को सगाई हुई दहेज में दो लाख रुपए दिया गया वहीं नानी के घर वासुपार बनकट में मंगनी हुई मंगनी के बाद सैफ पुत्री से मिलने के लिए घर पर आता जाता रहा वहीं परिजनों ने कहा कि युवक को विदेश जाना है विदेश से आने के बाद शादी होगी जिसको लेकर परिजन तैयार हो गए वहीं युवक ने मंगनी के बाद नानी के घर पहुंच कर युवती के साथ जबरन रात में छेड़खानी की वहीं युवती के परिजनों ने युवक के परिजन से शिकायत की जिस पर विदेश से आने के बाद शादी को लेकर थाने में शिकायत नहीं की गई वहीं विदेश से वापस आने की सूचना पर युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे इसके बाद परिजनों ने शादी से इनकार कर जान मारने की धमकी दी जिस पर जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर युवक सैफ, पिता अमजद,भाई जीशान और बहन सना व हिना पर धारा 354,354 ख,504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर एस आई विजय सिंह गौड़ ने जांच में बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा में वृद्धि कर सैफ पुत्र अमजद उर्फ नन्हू निवासी नत्थुपट्टी थाना रौनापार को उसके घर से बुधवार को 10.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment