तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष ने छठ पर्व को लेकर घाटों का किया निरीक्षण।
घाटों का निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश।
घाटों पर साफ सफाई के साथ छठ पर्व पर लाइट व सुंदरीकरण के निर्देश।
छठ पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा को देखते हुए सगड़ी तहसीलदार व नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी के साथ किया निरीक्षण साफ सफाई और लाइट व पोखर की सुंदरीकरण के लिए कर्मचारियों को दिया आवश्यक निर्देश। सोमवार की शाम 5:00 बजे नगर पंचायत जीयनपुर कस्बा में स्थित कोइरिया पोखरा पर निर्मित हो रहे घाटों का सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दूबे व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ-साथ साफ-सफाई लाइट व्यवस्था और सुंदरीकरण आदि का निरीक्षण किया एवं कोइरिया पोखरा पर 10 लाइब्याय ट्यूब की व्यवस्था बनाई गई है एवं कम से कम एक दर्जन सफाई कर्मियों को सुरक्षा कवच देकर तैयार किया गया। घाटों पर बैरी केटिंग कराई जाए और नायलॉन की रस्सियां पोखरे के चारों तरफ लगाई जायें। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। समस्त घाटों की सुरक्षा कड़ी की जाए एवं जिन स्थानों पर पूर्व में घटनाएं घटित हो चुकी हैं उन स्थानों पर प्रत्येक घाटों पर चार चार गोताखोर लगाया जायें।वहीं डाला छठ पर्व को देखते हुए महिलाओं की बाजारों में फल से लेकर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। जहां लोग व्रत के लिए फल खरीद रहे हैं। इस दौरान आम,रामफल,नासपाती,तरबूज,अंगूर,संतरा किन्नू,आदि कई ऐसे फल है जो सीजन में ही दिखाई देते हैं पर इस समय कई ऐसे फल दिखाई दे रहे हैं जो डाला छठ पर अद्भुत प्रतीत हो रहा है।वहीं फलों के थोक विक्रेता सतीश सोनकर,रामप्रकाश सोनकर व केदार सोनकर ने बताया कि इस वर्ष कई अदभुत फल बाजार में बिना सीजन के मौजूद है और
पूरे सगड़ी क्षेत्र में दो तीन करोड़ से ऊपर का ब्यापार होने के अनुमान है। निरीक्षण में मुख्य रूप से सभासद मुन्ना यादव, राहुल सिंह,विशाल रावत,इमरान कुरैशी,राजू यादव,एकलाख अहमद,गुड्डू सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment