Sunday, November 3, 2024

ग्राम प्रधान ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह की दी धमकी।

ग्राम प्रधान ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह की दी धमकी।

ग्राम प्रधान महुलिया ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आत्मदाह की दी धमकी।

सक्रिय हुआ प्रशासन उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के प्रधान संघ पदाधिकारी व ग्राम प्रधान महुलिया ने सोशल मीडिया पर खंड विकास अधिकारी व कर्मचारियों पर लगाया आरोप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आत्मदाह करने की दी धमकी सक्रिय हुआ प्रशासन उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान। रविवार को ग्राम प्रधान महुलिया दीपक कुमार यादव प्रधान संघ के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खंड विकास अधिकारी,जेई, एपीपो,अकाउंटेंट व कर्मचारियों पर आर्थिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए परेशान होकर जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आत्मदाह करने को लेकर पोस्ट किया। जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के निर्देश पर बिलरियागंज पुलिस ने ग्राम प्रधान दीपक कुमार यादव को लेकर सगड़ी तहसील पर पहुंची जहां उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने ग्राम प्रधान महुलिया दीपक कुमार यादव से उनके समस्या की जानकारी ली और उन्हें आत्मदाह न करने के लिए समझाया इसके बाद ग्राम प्रधान महुलिया दीपक यादव ने कहा कि सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देंगे और अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे इसके बाद वह रविवार की शाम को अपने गांव चले गए वहीं उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा परिचर्चा होती रही।

No comments:

Post a Comment