Saturday, November 2, 2024

दीपावली के दिन ननिहाल आयें युवक को मारी गोली आरोपित गिरफ्तार।

दीपावली के दिन ननिहाल आयें युवक को मारी गोली आरोपित गिरफ्तार।

लक्ष्मी पूजन के दौरान की फायरिंग और ननिहाल आयें युवक को मारी गोली। 

जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपित युवक को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सतना बलुआ गांव में गुरुवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे गांव के ही श्यामलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय राम रूप के दरवाजे पर रखी प्रतिमा के पास पड़ोसी प्रदीप कुमार पटेल पुत्र प्रेमचंद उम्र 23 साल लगभग 9:40 पर दारू के नशे में मूर्ति के पास पहुंचकर पूजा कर रही महिलाओं और बच्चे जो पटाखा फोड़ रहे थे उसी समय अवैध असलहे से फायरिंग की इस दौरान उसकी माता सुनीता व दो भाई सुजीत और भोलू उसको पकड़ कर घर के अंदर कर दिया और ताला बाहर से बंद कर दिया उसके बाद वह सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंचकर शौचालय पर कूद कर नीचे आ गया और मूर्ति के पीछे जाकर धूप नाथ पुत्र गया के घर जाकर उनके नाती जो 3 दिन पूर्व ननिहाल आये अवनीश से नाना को बुलाया और नाना के नहीं आने पर आवेश में आकर अवनीश पुत्र कर्मराज निवासी उर्दिया उम्र लगभग 17 साल थाना रौनापार के ऊपर फायर झोक दिया गोली अवनीश के दाहिने हाथ में लगी शोर सुन कर नाना और मामा भी आ गए उन्हें भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया वह लोग घर में जाकर छिप गए और अन्दर से दरवाजा बंद कर लिया। तत्काल लोगों ने लाटघाट चौकी पर सूचना दी और 112 नंबर को फोन किया सूचना पाकर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान अपने हमराहियों के साथ और 112 नंबर पुलिस के लोग घटना स्तर पर पहुंच गए घायल को तत्काल लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया जहां से डॉक्टर ने सदर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की और इंद्रेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रदीप उम्र 24 साल की निशानदेही पर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद कर लिया।

No comments:

Post a Comment