कुख्यात माफिया कुंटू सिंह के नाम पर तीन लाख ली रंगदारी दर्ज हुआ चार पर मुकदमा दो गिरफ्तार।
जीयनपुर पुलिस ने कुंटू सिंह के दो सहयोगी को रंगदारी लेने पर मुकदमा दर्जकर किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकच्छा बरडीहा निवासी अब्दुल रहमान ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर कुंटू सिंह के चार सहयोगी पर तीन लाख रुपए रंगदारी लेने और फिर मांगने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्जकर दो को किया गिरफ्तार।अतरकच्छा बरडीहा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र रुस्तम खान ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि अब्दुलहई पुत्र इलियास,सरफराज खान उर्फ अशहद पुत्र अब्दुलहई,फैजल पुत्र अनवर,सोएब पुत्र अनवर ने कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर के नाम पर उनके लिए धन की वसूली करने और चल रहे मुकदमे में खर्च के नाम पर तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी देने पर 6 अक्टूबर को एक लाख रुपए और 18 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे दो लाख रुपए दिया जिसके बाद और रुपए की मांग करने पर तहरीर देकर आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 480/24 भारतीय न्याय संहिता धारा 308(5) के तहत चार पर मुकदमा दर्जकर मुखबिर की सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह 8:45 बजे बरडीहा मोड़ से अब्दुल हई पुत्र इलियास उम्र 59 वर्ष और सोएब पुत्र अनवर उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया पूर्व से आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है।
No comments:
Post a Comment