जनपद स्तरीय दिव्यांग उपकरण मापन कैंप का हुआ आयोजन।
135 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का कैम्प में हुआ मापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर जनपद स्तरीय दिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन का कैंप हुआ आयोजित 135 दिव्यांग छात्र छात्राओं का हुआ मापन 26 को बंटेगा उपकरण। सोमवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जीयनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर जनपद स्तरीय दिव्यांग उपकरण मापन कैंप लगाकर किया गया जिसमें एल्मिको कानपुर की टीम सम्मिलित रही समेकित शिक्षा योजना को बढ़ावा देने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। संतोष कुमार के नेतृत्व में अजमतगढ़ खंड विकास के 10 छात्र, बिलरियागंज खंड विकास के 10 व हरैया खंड विकास के 115 छात्र-छात्रए सहित कुल 135 छात्र-छात्राओं के दिव्यांग उपकरण मापन का कार्य किया गया। जिनमें मुक बधिर,दृष्टि बाधित व मानसिक रूप से कमजोर आदि का मापन कार्य हुआ वहीं इन बच्चों को कैंप लगाकर 26 अक्टूबर को उपकरण वितरित करने का कार्य किया जाएगा।कैंप में मुख्य रूप से शिक्षक सूर्यकुमार,संजय यादव,बृजेश कुमार,प्रमिला देवी, सुनील,जगदीश,अवधेश आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment