चन्नाराम कालिका मंदिर पर कन्या पूजन कर अंगवस्त्रम देकर कराया प्रसाद ग्रहण।
पूर्व विधायक व गौरक्षा विभाग प्रांत अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध चेन्नाराम कालिका मंदिर पर 21 कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक कन्या पूजन कर कराया गया प्रसाद ग्रहण पूर्व विधायक व गौ रक्षा विभाग प्रांत अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन। गुरुवार को नवरात्र के अष्टमी के दिन प्रसिद्ध चन्ना राम कालिका मंदिर के परिसर में 21 कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक कन्या पूजन कर उन्हें थाली में फल देकर पूर्व विधायक वंदना सिंह और गौ रक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष सोनू सिंह उर्फ राना प्रताप राय व पुजारी रणविजय सिंह ने मंत्रोंच्चार के बीच अंगवस्त्रम देकर प्रसाद ग्रहण कराया इस दौरान पूरा परिसर देवी के जयकारों से गूंज उठा वहीं सैकड़ो की संख्या में देवी के भक्त व कन्याओं के परिजन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment