तीन भैंस चोर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले।
पांच पशुओं के साथ तीन चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले मुकदमा दर्जकर किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर निवासी ग्रामीणों ने पांच पशुओं के साथ तीन चोर को पड़कर किया पुलिस के हवाले जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल। चंगईपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में भैंस चोरी करते तीन चोर को तीन भैंस,एक पड़वा व एक पाड़ी के साथ पकड़ लिया और जीयनपुर पुलिस को सौंप दिया चंगईपुर निवासी संदीप यादव पुत्र विष्णु यादव ने अन्य ग्रामीणों के साथ जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर चोरी का आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता धारा 303 (2),317(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित सलीम पुत्र सज्जाद निवासी बैरीडांड उम्र 35 वर्ष, अशरफ पुत्र मोहम्मद अली निवासी घडसरा उम्र 41 वर्ष, वकील उर्फ राम बच्चन पुत्र शाहबली निवासी चंगईपुर उम्र 59 वर्ष को जीयनपुर एस आई विजय सिंह गौड़ ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment