Wednesday, September 4, 2024

न्यायिक उपजिलाधिकारी ने पदभार किया ग्रहण अधिवक्ताओं संग की बैठक।

न्यायिक उपजिलाधिकारी ने पदभार किया ग्रहण अधिवक्ताओं संग की बैठक।

परिचय बैठक कर त्वरित मुकदमों के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं का मांगा सहयोग।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर न्यायिक उपजिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव ने पदभार किया ग्रहण अधिवक्ताओं संग की बैठक मुकदमा के त्वरित निस्तारण में अधिवक्ताओं का मांगा साथ।बुधवार को जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर निजामाबाद उपजिलाधिकारी पद से न्यायिक उपजिलाधिकारी सगड़ी पद पर संत रंजन श्रीवास्तव ने पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार से पदभार ग्रहण किया वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद तुरंत न्यायिक उपजिलाधिकारी ने सक्रियता दिखाते हुए सगड़ी अधिवक्ता समिति के साथ सगड़ी तहसील सभागार में परिचय बैठक की इस दौरान उन्होंने सभी के साथ अपना परिचय देते हुए अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पतिराम यादव व मंत्री प्रदीप राय ने अधिवक्ताओं का परिचय कराया। वहीं न्यायिक उपजिलाधिकारी सगड़ी संत रंजन श्रीवास्तव ने त्वरित रूप से मुकदमों के निस्तारण के लिए सभी अधिवक्ताओं का सहयोग व साथ मांगा उन्होंने ने कहा कि शासन के मंशानुरूप त्वरित न्याय दिलाने का भरोसा दिया बैठक में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार सहित आशीष मिश्रा पंकज दुबे शोनू राय अमरेंद्र सिंह संजय कुमार संतोष कुमार सूर्यभान सरोज अनुराग यादव आदि दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment