ब्रह्मभोज के दौरान युवक ने जमकर किया बवाल शांति भंग हुआ चालान।
शराब के नशे में किया बवाल गाड़ी सीज कर पुलिस ने किया युवक का चालान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में ब्रह्मभोज के दौरान युवक ने जमकर किया बवाल पुलिस ने शांति भंग में किया चालान शराब के नशे में युवक ने जमकर दी गाली चार पहिया गाड़ी सीज कर युवक का हुआ चालान। शनिवार को अभिषेक रस्तोगी पुत्र राधेश्याम रस्तोगी के स्मिथ इंटर कॉलेज के समीप घर पर ब्रह्म भोज का आयोजन चल रहा था। इस दौरान लगभग 10:00 बजे चार पहिया गाड़ी से शराब के नशे में धूत दो युवक ने रास्ता खाली करने को लेकर जमकर बवाल किया वहीं रास्ता खाली होने के बाद पुराने चौक पर पहुंचकर गाड़ी से उतरकर गाली गलौज किया स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने तमंचा लहराया और मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार कर वर्दी उतरवाने की धमकी दी इसके बाद अभिषेक रस्तोगी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने शराब के नशे में धुत युवक प्रशांत श्रीवास्तव पुत्र रामा श्रीवास्तव निवासी अजमतगढ़ कस्बा को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अनिल सिंह ने बताया कि तमंचा नहीं था उसके पास से एयर गन मिली विधिक कार्रवाई कर शांति भंग में चालान कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment