Sunday, September 8, 2024

गौ-रक्षा अजमतगढ व हरैया प्रखंड कार्यकारिणी की हुई घोषणा।

गौ-रक्षा अजमतगढ व हरैया प्रखंड कार्यकारिणी की हुई घोषणा।

कार्यकर्ताओं की बैठक कर गौरक्षा कार्यकारिणी हुई घोषित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया प्रखंड के करैला चकलालचंद स्थित SFS स्कूल में विहिप गौरक्षा विभाग की बैठक संपन्न हुई जिसमे आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाते हुए अज़मतगढ़ एवं हरैया प्रखंड की समिति का विस्तार किया गया।
प्रान्त अध्यक्ष राणाप्रताप राय सोनू ने शंकर यादव को जिला सह मंत्री आर्यमगढ़,प्रदीप सिंह को जिला गौशाला प्रमुख आर्यमगढ़,महावीर सिंह को सह जिला गौशाला प्रमुख के दायित्व की घोषणा की गई एवं गोरक्षा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने अज़मतगढ़ एवं हरैया प्रखंड समिति के दायित्वों की घोषणा की गयी जो की निम्नवत हैं। अज़मतगढ़ प्रखंड अभय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष 
चंद्रशेखर राय, प्रखंड मंत्री जनक यादव, सह मंत्री 
नर सिंह, सह मंत्री सूरज जायसवाल, संयोजक राहुल सोनकर, सह संयोजक भुवन केशव भारती, गोचर भूमि प्रमुख घनश्याम प्रजापति, प्रखंड गौशाला प्रमुख व हरैया प्रखंड विशाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रखंड मंत्री अभिषेक यादव, प्रखंड सह मंत्री अनिल राय प्रखंड गौशाला प्रमुख घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी,विभाग मंत्री दिनेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे,जिला संयोजक उत्कर्ष,विद्यालय प्रबंधक उमाशंकर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment