Sunday, September 8, 2024

कार्यकर्ताओं की उत्पीड़न को लेकर समाजवादी पार्टी करेगी संघर्ष।

कार्यकर्ताओं की उत्पीड़न को लेकर समाजवादी पार्टी करेगी संघर्ष।

सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने लाटघाट में बैठक कर बनाई रणनीति।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सगड़ी विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक कर बनाई रणनीति सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे संघर्ष।लाटघाट बाजार में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को दिन में 12:00 से 3:00 बजे तक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जगदीश यादव ने की संचालन मोहम्मद कौसर ने किया मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता ओम प्रकाश राय मौजूद रहे।इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नहर के पानी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदेश में हो रहे उत्पीड़न विद्युत आपूर्ति वह जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के साथ ग्राम प्रधानों के भुगतान में भेदभाव को लेकर रणनीति बनाई और एकजुट होकर सड़क पर उतरकर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का विरोध करने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान पूर्व प्रमुख संजय सिंह पटेल ओम प्रकाश राय अनीता पटेल सूर्यनाथ यादव उधम सिंह सहित दर्जनों वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से कमलेश यादव सत्येंद्र यादव सूरज यादव हरेराम पटेल मनोज राजभर विजय पटेल अखिलेश मौर्या साधू सिंह पटेल सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment