तीस दिवसीय ताल व वाद्य संगीत प्रशिक्षण का नवोदय में हुआ शुभारंभ।
शिक्षा में कला के तहत तीस दिवसीय कार्यशाला आयोजित।
हरिहरपुर घराना के प्रसिद्ध शिक्षकों द्वारा दिया जायेगा प्रशिक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नवोदय विद्यालय पर शिक्षा में कला के तहत तीस दिवसीय ताल वाद्य संगीत कार्यशाला आयोजित प्रसिद्ध हरिहरपुर घराना के तीन शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा 30 दिवसीय प्रशिक्षण समारोह पूर्वक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।
सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर पर NEP 2020 के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के अनुपालन में,"शिक्षा में कला" की अवधारणा को चरितार्थ करने के क्रम में 30 दिवसीय वाद्य संगीत एवं ताल वाद्य कार्यशाला का उद्घाटन समारोह विद्यालय के बहु उद्देशीय भवन में आयोजित किया गया जिसमें अगले 30 दिनों तक छात्र-छात्राएं वाद्ययंत्र को बजाने की कला सीखेंगे। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में हरिहरपुर संगीत घराना के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं वादक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उनके साथ सहयोगी कलाकार दिव्यांशु मिश्रा एवं पुष्कर मिश्रा है। इस कार्यशाला के मुख्य संयोजक संगीत शिक्षक चंदन वर्मा है। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय,उप प्राचार्य आशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक,रमेश, विनय शंकर शुक्ल,जफर आलम, तोहिद्दुर रहमान,सुमन के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रशिक्षित स्नातक हिंदी डा0 अशोक कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment