Tuesday, September 10, 2024

आडिट को लेकर लेखपालों संग तहसीलदार ने की बैठक।

आडिट को लेकर लेखपालों संग तहसीलदार ने की बैठक।

राजस्व से संबंधित अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में आडिट को लेकर लेखपालों संग तहसीलदार ने की बैठक राजस्व से संबंधित अभिलेखों को त्वरित रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मंगलवार की शाम को 4 बजे 6 बजे तक सगड़ी तहसील सभागार में लेखपालों व राजस्व निरीक्षक के साथ सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दूबे व नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह ने बैठक की बैठक में मुख्य रूप जनपद मुख्यालय पर होने वाली आडिट को लेकर तैयारी के साथ राजस्व से संबंधित अभिलेखों व खतौनी,सीमा स्तम्भ,वरासत,आय निवास जाति सहित शासन द्वारा संचालित मुख्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और त्वरित रूप से जनसुनवाई सहित अभिलेखों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने कहा कि शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह,समोधी राम,वासुदेव यादव,बृजेंद्र प्रताप सिंह,लेखपाल स्नेहिल राय,रामसागर सोनी, प्रमोद भारती,उपेंद्र यादव,विपिन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment