एक सप्ताह से कसडा आइमा गांव में जला दो ट्रांसफार्मर।
कसडा आइमा में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण बेहाल।
ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की लगाई गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कसड़ा गांव में एक सप्ताह से जला दो विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीण बेहाल एक सप्ताह से शिकायत दर्ज करने के बाद भी नहीं बदल गया विद्युत ट्रांसफार्मर सैकड़ों ग्रामीण अंधेरे में व्यतीत कर रहे जीवन। कसडा आईमा गांव में 25 केवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है।जिसकी शिकायत आनलाइन करने के साथ स्थानीय विद्युत कर्मचारियों को जानकारी दी गई।पर अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिससे कसड़ा आईमा के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।वहीं उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। ग्रामीणों के द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद भी उनकी कोई सुधि नहीं ले रहा जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या के साथ मोबाइल चार्जिंग और पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विद्युत व्यवस्था को लेकर आक्रोश है विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए गुहार लगा रहे पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस दौरान जनक यादव,इंद्रेश यादव,सुनील यादव, ज्ञानमती,फुलवंती,शीला देवी, सरस्वती देवी,मनीष कुमार, विशाल,सुशीला,प्रिया आदि ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगाई।
No comments:
Post a Comment