Monday, September 2, 2024

नये जमाने की नया तकनीक कम्पोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी देते::प्रिंस प्रभात

आ गया आधुनिक सिलेंडर,ना ब्लास्ट का डर और ना देने पड़ेंगे ज्यादा रुपए कम्पोजिट गैस सिलेंडर।

नये जमाने की नया तकनीक  कम्पोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी देते::प्रिंस प्रभात

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में एक बैठक कर फील्ड ऑफिसर आजमगढ़ प्रिंस प्रभात द्वारा नये जमाने का नया कम्पोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर की दी गई जानकारी बदलते समय के साथ घरेलू गैस सिलेंडर के रूप में भी काफी बदलाव हुआ है। वहीं गैस सिलेंडर को लेकर हमेशा ही विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ग्राहकों की सेफ्टी को लेकर इंडियन आयल समय-समय पर नए सिलेंडर को लांच भी करता है। सेफ्टी को देखते हुए इंडियन आयल ने अपने ग्राहकों के लिए नया एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर लांच किया है। नए एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर आधुनिक फीचर्स से लैस हैं। दरअसल इस गैस सिलेंडर का निर्माण तीन लेवल में किया गया है। यह सिलिन्डर अत्यंत सुरक्षित है और  ये सिलेंडर हादसों के दौरान नहीं फटता है। विशिष्ट रूप से डिज़ाइन किया गया,इंजेक्शन मोल्डेड बाहरी आवरण प्रेसर वेसेल और वाल्व की सुरक्षा करता है और इसे उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाता है। इसके अलावा इस गैस सिलेंडर के कई और फायदे हैं।कम्पोजिट गैस सिलेंडर की खूबियां इंडेन के इस कंपोजिट गैस सिलेंडर की बात करें तो इसकी कई खूबियां हैं। इस सिलेंडर की खासियत है कि, इस सिलेंडर में जंग नहीं लगती है और फर्श पर कोई दाग या निशान पढ़ने का भी झंझट नहीं होता है। ये गैस सिलेंडर सामान्य सिलेंडर्स की तुलना में काफी हल्का भी होता है। सामान्य सिलेंडर से वजन में इस सिलिंफर का लगभग आधा है। जहां लोहे के भरे सिलिंडर का वजन लगभग 30 केजी होता है जिसमे 14.2केजी गैस होती है वहीं भरे कंपोजिट सिलिंडर का वजन सिर्फ 15 किलोग्राम ही है जिसमे 10 केजी गैस होती है।बता दें इस सिलेंडर का कुछ हिस्सा ट्रांसपेरेंट है। जिसकी वजह से आप गैस का लेबल भी देख सकते हैं कि सिलिंडर में कितना गैस है। ऐसे में ट्रांसपेरेंट होने के कारण ग्राहक को पता चल जाता है कि कितनी गैस बची है। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि,ये सिलेंडर हादसों के दौरान नहीं फटता है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें तो इंडेन का कंपोजिट सिलेंडर कनैक्शन के सिक्योरिटी डेपोजीट महज 3000 रुपए है जो की कनैक्शन बंद करने पर रेटर्न हो जाता है। इतना ही नहीं इसे मौजूदा लोहे के सिलेंडर से भी बदला जा सकता है। इस कंपोजिट सिलेंडर को खरीदने के लिए सबसे पहले आपको वर्तमान गैस कनेक्शन पर जमा सिक्योरिटी डेपोजीट और कंपोजिट सिलेंडर के सिक्योरिटी डेपोजीट के बीच के अंतर की राशि जमा करनी होगी। दरअसल कंपोजिट सिलेंडर 10 किलो और 5 किलो दोनों ही में उपलब्ध है। ध्यान रखें कि, सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान केवल एक बार ही करना होगा, वो भी सिर्फ कनेक्शन लेने के टाइम पर करना पड़ता है। दरअसल 10 किलो वाले सिलेंडर को रिफिल कराने का दाम 602.5/- रुपये है। हालांकि सिलेंडर के दाम बदलते रहते हैं ऐसे में इसकी कीमत में फर्क हो सकता है।

No comments:

Post a Comment