ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत परिवार में मचा कोहराम।
चन्नाराम मंदिर की साफ सफाई के लिए जाते समय सुबह 5:00 बजे हुई घटना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर चन्नाराम मंदिर के समीप ट्रक से कुचलकर अधेड़ व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। रविवार की सुबह 5:00 बजे रामकरन यादव पुत्र छद्दर यादव उम्र 55 वर्ष निवासी रसुलपुर नरईपुर चेन्नाराम मंदिर पर अपने घर से सुबह पैदल साफ सफाई के लिए प्रतिदिन की भांति जा रहा था कि गोरखपुर की तरफ से आजमगढ़ जा रही अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे रामकरन यादव को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया मौके पर जूटे स्थानीय लोगों ने जीयनपुर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई। वहीं मृतक के घर पर कोहराम मच गया पत्नी पाना का रो-रो कर बुरा हाल रहा मृतक के पास एक पुत्र दुर्गा यादव और दो पुत्रियां सिक्का व अमूला है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment