Sunday, September 1, 2024

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार एक दिन पूर्व पिता व पुत्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात करने व जान से मारने की धमकी देने का लगा था आरोप। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी नाबालिक के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अशोक पुत्र बहादुर निवासी तिवारीपट्टी नाबालिक पुत्री को पहले फुसलाकर भाग ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया वहीं गर्भवती होने की पिता से शिकायत करने पर गर्भपात कराने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने अशोक पुत्र बहादुर व पिता बहादुर पर मुकदमा धारा 376,506 व 5जे(2)/6 लैंगिक अपराधियों से बालकों का संरक्षण पंजीकृत कर जांच जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय को सौंपा रविवार को दिन में 12:15 पर जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय ने पुलिस बल के साथ नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अशोक पुत्र बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment