धीमी गति से बढ़ रहा है घाघरा नदी का जलस्तर,24 घंटे में मात्र 12 सेमी बढ़ा जलस्तर।
खतरा निशान से मात्र 16 सेमी नीचे रह गया जलस्तर,फिर बढ़ी बेचैनी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घीमी गति से बढ़ रहा है। आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि के साथ 24 घंटे में मात्र 12 सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई इस प्रकार खतरा निशान से मात्र 16 सेमी नीचे नदी बह रही। दूसरी ओर दर्जन भर गांवों के रास्ते डूबने से क्षेत्र के ग्रामीण निजी नाव से आवागमन करने के लिए विवश हैं। सरकारी स्तर पर नाव संचालन के लिए अभी खतरा निशान पार होने का इंतजार किया जा रहा था।जमुआरी, बूढ़नपट्टी,बांका, भदौरा,चक्की,सोनौरा,बेलहिया सहित दर्जन भर से ज्यादा गांवों के रास्ते डूबने से आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जमुआरी सहित पांच स्थानों पर नाव का संचालन किया जा रहा है। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या बढ़ने लगी है। इस बीच 84वें दिन तीन बैराजों से 2,29,424 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं। सहबदिया गांव में खेती की जमीन घाघरा नदी धीमी गति से काट रही है । रविवार को 24 घंटे में मात्र नौ सेमी की वृद्धि हुई थी। मुख्य गेज स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है। रविवार को यहां 71.4 0 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार को 71.52 मीटर रहा।
No comments:
Post a Comment