जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण।
बाढ़ चौकी सहित राहत शिविर का किया निरीक्षण।
किसानों को स्वास्थ्य व पशुचारे की व्यवस्था को किया निर्देशित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर बह रहा जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने किया औचक भ्रमण घाघरा नदी का जलस्तर,बाढ़ चौकी व राहत शिविर का किया निरीक्षण किसानों के पशुचारे व मेडिकल उपलब्ध कराने के निर्देश।
रविवार को दिन में 12:00 बजे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का औचक भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने बदरहुआ नाला पर जलस्तर की अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव से जानकारी ली और बंधे के रखरखाव सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं बाढ़ चौकी चक्की हाजीपुर और गांगेपुर पर निरीक्षण किया इस दौरान बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को बाढ़ से प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। वहीं चक्की हाजीपुर में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार से स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी वेनम सहित अन्य आवश्यक दवा की उपलब्धता परखी और स्वास्थ्य विभाग को सचेत और सतर्क रह कर ग्रामीणों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया वहीं किसानों को पशुचारा उपलब्ध कराने के लिए पशु विभाग को निर्देश दिया। इस दौरान भदौरा पर नवनिर्मित कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि लगभग 50 नांव का संचालन किया जा रहा है। वही बढ़ते जलस्तर पर नियमित भ्रमण करने व घर में पानी घुसने पर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ सुविधाओं को देखने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,एसडीओ अरविंद यादव,धनंजय कुमार, संजय,रत्नेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment