स्कॉर्पियो सवार लोगों ने बाइक से जा रहे युवक पर किया पथराव।
युवक गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में मामूली विवाद को लेकर स्कार्पियो सवार कई लोगों ने बाइक से जा रहे आशीष सिंह नामक युवक को घेर कर ईट पत्थरों से हमला कर दिया।गंभीर अवस्था में घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।मुबारकपुर थाना के सिकंदरपुर निवासी आशीष पुत्र प्रमोद कुमार की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी।गुरुवार को सायं काल अंजान शहीद बाजार से कुछ दूर पहले स्कार्पियो सवार तीन लोगों ने मोटर साइकिल से जा रहे हैं। आशीष को घेर लिया और ईंट पत्थर चला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर तीनों युवक स्कॉर्पियो से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आशीष की तहरीर पर तीन लोगो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पान्डेय ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment