Saturday, August 17, 2024

छात्राओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी मांगी सुरक्षा।

छात्राओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी मांगी सुरक्षा।

छात्राओं को आत्मनिर्भर और निड़रता का उपजिलाधिकारी ने पढ़ाया पाठ।

जीयनपुर पुलिसकर्मियों को छात्राओं ने बांधी राखी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर की छात्राओं ने रक्षा बंधन के पूर्व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी मांगी सुरक्षा एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और निड़रता का पढ़ाया पाठ स्वतंत्र रूप से अपने पथ पर सच्चाई के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए किया प्रेरित। सेंट जेवियर जीयनपुर की दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने पहुंचकर शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के पूर्व जीयनपुर कोतवाली पर पहुंची जहां तिलक लगा सजी थाली से उतारी आरती मिठाई खिलाकर कलाई पर बांधी राखी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय की सुनी कलाई पर राखी बांधी इस दौरान वह भाव विभोर हो गए और उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद जीयनपुर थाने पर मौजूद एसआई व समस्त पुलिस कर्मियों के सुनी कलाई पर राखी बांधी और उनसे अपनी सुरक्षा और रक्षा का लिया वचन जिसके बाद सगड़ी तहसील पर पहुंचकर दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार और क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम कुमार तोदी,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दूबे,नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह,रणजीत प्रताप सिंह सहित तहसील के कर्मचारियों की सुनी कलाइयों पर विधि-विधान पूर्वक तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक,प्राचार्य संजय राय,रंगीता पान्डेय,सुबोध सिंह,उज्जवल सिंह,पवन सिंह सहित विद्यालय की 2 दर्जन से अधिक छात्राएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment