प्रधान ने तहरीर देकर आरसीसी रोड़ निर्माण रोकने का लगाया आरोप।
मारने पीटने और धमकी देने का प्रधान ने लगाया आरोप दी तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंकन गाढ़ा ग्राम प्रधान ने तहरीर देकर आरसीसी रोड निर्माण रोकने का लगाया आरोप मजदूरों को गाली-गलौज व मारपीट कर भगाने का आरोप।
रविवार को देर शाम टेकनगाढ़ा ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के रास्ता टूट जाने की वजह से रोड पर पानी लगता था। ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा होती है। ग्रामीणों की शिकायत पर आरसीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है 70 मीटर तक दोनों तरफ दीवाल का निर्माण बालू व गिट्टी पड़ चुकी है। कार्य अभी चल रहा है इस दौरान गांव के ही जगपति पुत्र रघुनाथ व परिवार के द्वारा कार्य कर रहे मजदूरों को गाली गलौज व मारपीट कर भगा दिया गया। जिससे आरसीसी रोड़ का निर्माण रुक गया कोतवाली पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
No comments:
Post a Comment