Saturday, August 3, 2024

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन ने की जनसुनवाई।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन ने की जनसुनवाई।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 106 प्रार्थना पत्र पड़े सात का हुआ निस्तारण।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दो पक्ष भिड़े उपजिलाधिकारी ने शांति भंग के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन ने की जनसुनवाई कुल 106 प्रार्थना पत्र पड़े मात्र सात का हुआ निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस पर दो पक्ष भिड़े उपजिलाधिकारी ने शांति भंग के लिए भेजा।शनिवार की सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने जन सुनवाई की इस दौरान केदारनाथ पुत्र भागवंत निवासी देवनपुर ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय में सीमांकन के लिए 6 वर्ष पूर्व वाद दाखिल किया गया जिसमें प्रारंभिक पैमाइश के लिए भेजा गया वहीं अभी तक लेखपाल के द्वारा प्रारंभिक पैमाइश नहीं की गई। इसके बाद एटीएम प्रशासन में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाई। वही सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान चांदपार ग्राम प्रधान हाशिम खान ने प्रार्थना पत्र देकर चक निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप हसनान पुत्र मारुफ पर लगाया जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने दोनों पक्षों को शांति भंग के लिए जीयनपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया जीयनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद कर छोड़ दिया। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 106 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें राजस्व के 81, पुलिस के 13, स्वास्थ्य विभाग के दो, शिक्षा के एक, विकास के पांच व विद्युत के दो अन्य दो मौके पर राजस्व के सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया जिसमें मुख्य रूप से न्यायिक उप जिलाधिकारी प्रेमचंद मोर्य,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह सहित दर्जनों की संख्या कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment