उप चुनाव में मिर्जापुर ग्राम प्रधान बने सरदार सिंह पटेल मिला प्रमाण पत्र।
पुलिस सुरक्षा के साथ विजयी प्रत्याशी को भेजा गया घर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में मिर्जापुर प्रधान बने सरदार सिंह पटेल गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान सरदार सिंह पटेल ने अपने निकटतम प्रतिबन्दी महिमा यादव पत्नी स्व0 विजय यादव को 105 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया।वही कुल मतदान 1155 मत पड़े जबकि कुल मत 2270 थे। मतगणना के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहे जहां आरओ चेत नारायण सिंह पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा विजई प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। उसके उपरांत भारी सुरक्षा के बीच विजय प्रत्याशी सरदार सिंह पटेल को उनके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान जमकर लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए नारेबाजी की और गांव में जुलूस निकाला। वहीं कुल 1155 मत पड़े थे। जिसमें से 26 मत अवैध रहे। विजई प्रत्याशी को कुल 617 मत प्राप्त हुए। जबकि हारे हुए प्रत्याशी महिमा यादव को 512 मत मिले जिससे 105 मतों से सरदार सिंह पटेल को विजय घोषित किया गया। हालांकि महिमा के एजेंट द्वारा रिकाउंटिंग की मांग की गई। पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उसे इनकार कर दिया शांति पूर्वक मतगणना संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे,मतगणना का जायजा लेते रहे। जबकि मतगणना सुबह 8:00 बजे से ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी के सभागार में 11:00 बजे तक चली।इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही।
No comments:
Post a Comment