Tuesday, August 20, 2024

घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची का करेंगी सत्यापन::उपजिलाधिकारी

संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ को किया गया प्रशिक्षित।

घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची का करेंगी सत्यापन।

प्रशिक्षण में सगड़ी व गोपालपुर विधानसभा की बीएलओ हुई प्रशिक्षित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ को किया गया प्रशिक्षित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने किया प्रशिक्षित बीएलओ घर-घर जाकर करेंगी मतदाताओं का सत्यापन सगड़ी सभागार में सगड़ी व गोपालपुर विधानसभा की बीएलओ हुई प्रशिक्षित।मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील सभागार में सगड़ी व गोपालपुर विधानसभा की  बीएलओ को अलग-अलग उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ को प्रशिक्षित किया जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगी। इस दौरान डबल नाम के साथ शिफ्टेड मतदाता की पहचान और मतदाताओं की अच्छी फोटो व शत-प्रतिशत एपिक रेशियों का मिलान और बाहरी मतदाताओं की पहचान कर मतदाता सूची से नाम काटने व संशोधित करने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरकर दोनों ही तरीकों से बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया जिसमें बीएलओ के सवालों का उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने जवाब दिया। वही निर्वाचन बीआरसी लाल जी श्रीवास्तव व रविंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में निर्वाचन के कर्मचारी व बीएलओ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment