उपजिलाधिकारी ने बकायादार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा निवासी बकायेदार को एसडीएम ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। प्रमोद यादव पुत्र तूफानी यादव निवासी बेरमा पर वाहन कर का बकाया राशि एक लाख उन्नीस सौ चौआलीस रुपये बकाया था। जिस पर आरसी और गिरफ्तारी अधिपत्र जारी हो चुका था। राजस्व संग्रह अमीन जनार्दन सिंह ने बकायेदार को सगड़ी तहसील पर लेकर पहुंचे और देर शाम तक बकाया जमा करने का समय दिया गया। जमा नहीं करने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बकायादार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment