Thursday, August 8, 2024

घाघरा नदी के जलस्तर में 12 सेमी की कमी।

खतरा निशान से 54 सेमी नीचे बह रही नदी।

घाघरा नदी के जलस्तर में 12 सेमी की कमी।

घाघरा नदी में छोड़ा गया 3,06,899 क्यूसेक पानी।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी में 12 सेमी कमी दर्ज किया गया।
बुधवार को दो सेंटीमीटर बढ़ने के बाद जलस्तर मंगलवार की तरह से 71.26 मीटर पर पहुंच गया था। जबकि गुरुवार की शाम चार बजे 12 सेमी घटकर 71.14 मीटर रिकार्ड किया गया।जलस्तर में कमी के बाद झगरहवा और बगहवा में होने वाली कटान पूरी तरह से बंद हो गई है। हालांकि, जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण ग्रामीणों की बेचैनी बनी हुई है।देवारा क्षेत्र के अभ्भनपट्टी, मानिकपुर,सोनौरा,जमुवारी आदि गांवों के रास्तों से पानी पूरी तरह से हट गया है। लेकिन आसपास के निचले इलाका में जलजमाव से दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान होने लगे हैं। गिरजा, शारदा व सरयू बैराजों से छोड़े गए 3,06,899 क्यूसेक पानी से अभी भी बाढ़ और कटान का खतरा बना हुआ है। इस प्रकार अब तक 84,96,499 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाला के पास गुरुवार की शाम चार बजे जलस्तर खतरा निशान 71.68 मीटर से 54 सेंटीमीटर नीचे 71.14 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को भी इतना ही जलस्तर रिकार्ड किया गया था। फिलहाल प्रशासन जलस्तर में कमी से राहत महसूस कर रहा है। लेकिन तीन महीने उतार-चढ़ाव के कारण अभी भी अलर्ट दिख रहा है।

No comments:

Post a Comment