ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद के लिए हुआ तीन नामांकन।
23 को जांच 24 को वापसी 6 को मतदान 8 अगस्त को होगी मतगणना।
रिक्त मिर्जापुर ग्राम प्रधान पद के लिए गहमा-गहमी के बीच हुआ नामांकन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में रिक्त ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद हेतु तीन ने किया नामांकन 23 जुलाई को होगी जांच,24 जुलाई को वापसी व 6 अगस्त को मतदान और 8 अगस्त को होगी मतगणना। अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत अध्यक्ष विजय यादव उर्फ शंभू यादव की इलाज के दौरान 8 नवंबर वर्ष 2023 को मृत्यु हो गई इसके बाद प्रशासन के द्वारा कमेटी गठित कर ग्राम पंचायत के विकास कार्य को पूरा किया जा रहा था। वहीं जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के जनपद में रिक्त सीटों पर नामांकन करने की अधिसूचना जारी होने के बाद अजमतगढ़ खंड विकास पर सोमवार की सुबह 11:00 बजे से ही मिर्जापुर ग्राम पंचायत प्रधान पद पर नामांकन के लिए गहमागहमी रही। इस दौरान सरदार पटेल पुत्र रामसोच सिंह, प्रमिला सिंह पत्नी सरदार पटेल और महिमा यादव पत्नी विजय यादव उर्फ शंभू यादव ने नामांकन किया। इस दौरान एडीओ कृषि प्रदीप यादव व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद रहे।वहीं एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को नामांकन की जांच और 24 जुलाई को नामांकन की वापसी होगी इसके बाद 6 अगस्त को मतदान और 8 अगस्त को मतगणना की जाएगी।
No comments:
Post a Comment