गौशाला पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिलाधिकारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
गौरक्षा संगठन ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।
मेंहनगर गौशाला का गौरक्षा संगठन प्रमुखता से उठाया था मुद्दा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में श्रावण मास के पहले दिन सोमवार को पंहुचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेंहनगर गौशाला पर हुई घटना पर दिखें सख्त लगाई फटकार जिलाधिकारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश गौरक्षा संगठन व्यक्त किया आभार। आज़मगढ़ जनपद के मेंहनगर ब्लॉक के कम्हरिया गाँव स्थित गौ आश्रय स्थल में 5 गायों की हुई मौतों के मामले की जानकारी विहिप गोरक्षा विभाग आर्यमगढ़ के कार्यकर्ता गौरव गुप्ता,विभाग संयोजक कुंवर गजेंद्र सिंह, प्रान्त संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रान्त अध्यक्ष आर पी राय सोनू ,प्रान्त उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी,जिला संयोजक उत्कर्ष, विहिप विशेष सम्पर्क प्रमुख चंदन ने विहिप गौरक्षा विभाग के प्रान्त गौरक्षा प्रमुख सतीश राय को जानकारी दी। जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रान्त अध्यक्ष द्वारा शिकायत की गई जिसको संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक हुई कार्यवाही की रिपोर्ट देखी और सख्त कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ को निर्देशित किया। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का आर्यमगढ़ की पावन धरती पर आगमन हुआ गौशाला पर प्रमुखता से कारवाई के निर्देश पर गौभक्तो ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment