दस साल बाद न्यायालय के आदेश पर विवाहिता को दिलाया गया घर।
10 साल बाद पीड़िता को मिला न्याय पुलिस ने दिलाया कब्जा।
पत्नी ने घरेलू हिंसा में न्यायालय में लगाई थी गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी पीड़िता को 10 साल बाद मिला न्याय पुलिस ने दिलाया कब्जा पत्नी ने घरेलू हिंसा में लगाई थी न्याय की गुहार। मंगलवार को दिन में जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एसआई अनिल सिंह पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में अजमतगढ़ सुभाष नगर वार्ड नंबर 02 में पहुंचकर सीता पत्नी राजू सोनकर को घर में एक आवासीय कमरा कब्जा दिलाया विदित हो सीता सोनकर का विवाह 2 मार्च वर्ष 2011 में राजू पुत्र मुंशी सोनकर निवासी अजमतगढ़ के साथ हुआ था वर्ष 2014 में सीता ने अपने पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा में न्यायालय में बात दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई जिसके 10 वर्ष बाद 6 जून को न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एस आई अनिल सिंह ने न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल के साथ राजू सोनकर के घर पहुंच कर सीता को आवासीय एक कमरा कब्जा दिलाया। इस दौरान अजमतगढ़ नगर पंचायत के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment