अपहृत चालक की हत्या में शामिल दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक फरार।
घटना में प्रयुक्त फावड़ा पिकअप मोटरसाइकिल बरामद।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हत्या में शामिल दो गिरफ्तार।
अपहृत व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में अपहृत चालक की हत्या में शामिल दो को तमंचा व कारतूस के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त फावड़ा पिकअप मोटरसाइकिल मोबाइल व फर्जी दस्तावेज बरामद बोलेरो पिकअप लूटकर चालक की हत्या कर घर के अंदर मिट्टी में दबाने का पुलिस ने किया खुलासा घटना में शामिल अपराधी पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमें मुख्य आरोपित फरार। कुलदीप सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी रुद्रपुर भलुही ने जीयनपुर कोतवाली पर 11 जुलाई को तहरीर देकर बोलोरो पिकअप चालक पिता शैलेंद्र सिंह के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया जिसके बाद जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय व लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ जांच में जुट गई। वहीं मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात्रि 10:30 बजे विक्रम इंटर कॉलेज के सामने मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर लाल रंग की बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ा जिसे अपना नाम रामछवि पुत्र बृज मोहन निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट बताया जिसके पास से अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं बाइक को सीज कर पूछताछ की जिसने बताया कि शंकर कनौजिया पुत्र लालचंद निवासी हाजीपुर से 12 वर्ष पूर्व मऊ जेल में मुलाकात हुई जिसके बाद उसके मित्रता हो गई। वही शंकर के मित्र छांकुर नाई पुत्र जितेंद्र शर्मा निवासी मोहम्मदपुर के साथ मिलकर हम तीनों लोग लकड़ी कटवाने का कार्य करने लगे लकड़ी को लाने व लें जाने के लिए बोलोरो पिकअप का भाड़ा देना पड़ता था। इसके बाद शंकर कनौजिया ने 1 जुलाई को गोरखपुर से लाटघाट के लिए बोलोरो पिकअप बुक की और 3 जुलाई को 3:00 बजे लाटघाट में बोलोरो पिकअप आ गई।जिसको लेकर बोलोरो पिकअप में सवार होकर रौनापार मार्ग पर रामपुर के सामने स्थित शंकर कनौजिया के भाड़े के मकान पर ले गए जहां खाने में जहरीला पदार्थ खिला दिया गया इसके बाद उसको मकान के अंदर फावड़े से धड़ और सर को अलग कर मिट्टी के अंदर गाड़कर ऊपर से घास फूस और मिट्टी डाल दी गई। और बोलेरो पिकअप को छांगुर नाई को सुपूर्द कर दिया गया। वहीं जीयनपुर पुलिस ने कल्याणपुर पुलिया से छांकुर नाई उम्र 31 वर्ष को मोबाइल व पिकअप के फर्जी दस्तावेज के साथ 4:30 बजे हिरासत में लिया। वहीं उसकी निशान देही पर बोलोरो पिकअप शिवाजी इंटर कॉलेज से बरामद की गई। वहीं दर्ज मुकदमा में आर्म एक्ट वाहन सीज की धारा की वृद्धि कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मुख्य आरोपित शंकर कनौजिया फरार है। वहीं उप जिलाधिकारी व उच्च अधिकारी की मौजूदगी में मकान के अंदर से अपहृत चालक का धड़ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी राम छवि पर मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना में कुल 26 संगीन मुकदमें दर्ज है। उक्त घटना का जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक व लाटघाट चौकी इंचार्ज ने चार दिन के अंदर तत्परता दिखाते हुए सफल अनावरण किया।
No comments:
Post a Comment