Saturday, July 13, 2024

सगड़ी विधानसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का जगह-जगह हुआ स्वागत।

सगड़ी विधानसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का जगह-जगह हुआ स्वागत।

सपा सांसद ने सगड़ी विधानसभा में कार्यकर्ताओं का व्यक्त किया आभार।

सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सांसद का किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूल माला पहनाकर किया स्वागत।शनिवार को समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सगड़ी विधानसभा का भ्रमण किया। जिसमें अंजान शहीद, ओलमापुर,चंगईपुर,भुवना,फैजुल्लाह जहीरुल्लाह,अजमतगढ,बालीपुर,चौकों,लाटघाट,महुला सहित दर्जनों स्थानों पर भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान युवा नेता बजरंगी यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं मुलायम सिंह यादव का चित्र भेंट कर संसद का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे सपा सांसद के साथ मुख्य रूप से विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,जगदीश यादव, अनुराग यादव,पातिराम चौहान, संजय पटेल,रामअवध कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment