जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन शुरू।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने दी जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन ऑनलाइन शुरू नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने दी जानकारी। जवाहर नवोदय विद्यालय के द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है जिसकी जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने दी वहीं बताया कि प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। वही जनपद मुख्यालय पर 18 जनवरी को दिन में 11:30 बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें जनपद के निवासी छात्र व छात्रा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए आनलाइन आवेदन दे सकते हैं और जानकारी नजदीक के विद्यालय व जेएनवी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment