सरयू के जलस्तर में घटाव जारी,24 घंटे में नौ सेमी कम हुआ पानी।
खतरा निशान से 32 सेमी नीचे बह रही नदी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में घटाव जारी है। 24 घंटे के अंदर मात्र 9 सेमी की कमी से मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला के पास जलस्तर खतरा निशान 71.68 मीटर से 32 सेमी नीचे जलस्तर 71.36 मीटर पर पहुंच गया।जबकि बुधवार को यहां का जलस्तर 71.45 मीटर रिकार्ड किया गया था। यानी 24 घंटे में मात्र 9 सेमी की कमी से ग्रामीणों की बेचैनी कम नहीं हुई है।हालांकि कई गांवों के रास्ते अभी भी पानी में डूबे हैं और झगरहवा गांव के पास कटान की गति भी मंद हो गई है। बाढ़ का खतरा बरकरार रहने से बांका,बूढ़नपट्टी गांव में अभी भी नाव का संचालन हो रहा है। नदी खतरा निशान से 32 सेमी नीचे बह रही थी। लेकिन देवारा क्षेत्र के लोगों की बेचैनी कम नहीं हुई है।
No comments:
Post a Comment