सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर 120 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 12 का निस्तारण।
उपजिलाधिकारी ने सगड़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्या।सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 120 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मात्र 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया।उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आई शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देशित किया। समाधान दिवस पर कुल 120 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 94 व विकास विभाग के नौ, शिक्षा विभाग के तीन, पुलिस विभाग 7, स्वास्थ्य विभाग दो और अन्य विभागों के 5 मामले दर्ज हुए। जिसमें से मौके पर मात्र राजस्व विभाग के 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,तहसीलदार विवेकानंद दुबे,उमेश पांडेय, अनूप शाही,अलका मौर्या,जितेन्द्र मिश्र,चंद्रशेखर गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment