Tuesday, June 18, 2024

जेसीबी से बनाए गए चकरोड़ का भुगतान रोकने का निर्देश।

जेसीबी से बनाए गए चकरोड़ का भुगतान रोकने का निर्देश।

मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से कराये गए कार्य का भुगतान उपजिलाधिकारी ने रोका।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के डिघवनिया ग्राम सभा में जेसीबी मशीन से कराये गए कार्य का भुगतान रोकने का निर्देश। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार ने अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिघवनिया में मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से बनाए गए चकमार्ग के भुगतान को रोकने का निर्देश दिया।उन्होंने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा को इसकी जांच सौंपी है।अजमतगढ़ ब्लॉक के डिघवनिया काजी गांव ग्राम सभा के दलपत पुरवा के दूधनाथ सिंह सहित कई लोगों ने शनिवार को एसडीएम सगड़ी को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि मनरेगा द्वारा गांव में चकरोड़ का निर्माण किया जाना था। लेकिन ग्राम प्रधान ने मनमाने तरीके से रात में जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाकर चकमार्ग का निर्माण कराया जो शासन के मंशा के विपरीत है।एसडीएम सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार ने पूरे प्रकरण की जांच का दायित्व खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को  दी है।

No comments:

Post a Comment