उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक।
शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद त्यौहार मनाने की अपील।
बकरीद त्यौहार पर सामुहिक कुर्बानी नहीं होगी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी सगड़ी की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील सामूहिक कुर्बानी और सड़क पर नमाज व प्रतिबंध पशु के कुर्बानी पर रोक।सोमवार की शाम 6:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हुई बकरीद त्योहार को लेकर बैठक की गई बैठक में क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी ने कहा कि शांति तरीके से बकरीद त्यौहार को मनाएं बकरीद त्यौहार के दिन कुर्बानी के लिए बनाए गए स्थान पर ही करें और अवशेष को गड्ढे में डालें। जिससे कि दूसरे जानवर उस अवशेष को निकालकर गंदगी न फैलाने पायें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने लोगों से बकरीद के त्यौहार में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं कहा कि बकरी त्योहार पर सामूहिक कुर्बानी व सड़क पर नमाज और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है। वहीं सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने की अपील की वही त्यौहार के दिन साफ सफाई के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों से कहा गया। कुर्बानी के दिन बनाए गए गड्ढे में ही मांस के अवशेष को डालें जिससे कि गंदगी न फैले। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें इस दौरान जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय सहित अनीसुर्रहमान,सुब्बान खान, फुरकान खान,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नगर अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव,अजय साहनी,डा0असद इदरीस,अनवर अहमद,राहुल कुमार,वेद प्रकाश जायसवाल, फूले अहमद,मिस्टर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment