नीट परीक्षा में चयन होने पर परिवार व क्षेत्र में हर्ष।
माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर दी बधाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तुरकौली निवासी छात्र का नीट परीक्षा में हुआ चयन परिवार व क्षेत्र में हर्ष माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर दी बधाई।तुरकौली ग्राम पंचायत निवासी पलक यादव पुत्री डा0 रमेश यादव ने पहली बार में नीट परीक्षा में 720 अंक में 691 अंक पाकर मंगलवार को चयन होने पर उनके घर पर परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पलक यादव ने इलाहाबाद प्बलिक स्कूल प्रयागराज सीबीएसई बोर्ड से वर्ष 2021 में हाई स्कूल की परीक्षा में 97% और वर्ष 2023 में इंटर की परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर वर्ष 2024 में नीट की परीक्षा में 720 अंक में 691 अंक प्राप्त कर गांव व जनपद का नाम रोशन किया। इसके बाद उनके घर पर पहुंचकर पिता डॉक्टर रमेश यादव ग्राम प्रधान अंशुमान यादव बड़े भाई कैलाश यादव व भाई सक्षम स्मिथ जसवंत अमित ग्राम प्रधान सुभाष राजभर श्रवण कुमार ने पहुंचकर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
No comments:
Post a Comment