Sunday, June 30, 2024

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ।

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी निवासी विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर दी जान सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। रविवार की सुबह जमीन हरखोरी गांव में विवाहित महिला अंजू सिंह उम्र 32 वर्ष अपने कमरे में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी जब परिजनों ने सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर देखा तो फांसी पर झूली थी। आनन-फानन में परिजनों ने जीयनपुर पुलिस को सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया परिजनों की तहरीर पर इत्फाकिया दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के पास कोई पुत्र व पुत्री नहीं है परिजनों ने बताया कि अंजू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिसका इलाज चल रहा था।

धोखाधड़ी के आरोपित पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धोखाधड़ी के आरोपित पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कूटरचित कर सरकारी भूमि को अपने नाम दर्ज कराने का लेखपाल ने दर्ज कराया था मुकदमा।

लेखपाल ने नवीन परती की भूमि अपने नाम कराने पर तीन पर दर्ज कराया था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य को रौनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कुटरचित कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित तीन पर लेखपाल ने नवीन परती की भूमि को अपने नाम कराने पर दर्ज कराया था मुकदमा। सगड़ी तहसील पर कार्यरत बैजाबारी ग्राम पंचायत के लेखपाल अखिलेश कुमार सिंह ने रौनापार थाना क्षेत्र पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामराजी पत्नी रामकुंवर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यभान यादव पुत्र रामकुंवर, हरिकेश पुत्र रामकुंवर निवासी बैजाबारी के द्वारा गाटा संख्या 612 जो 103 हेक्टेयर राम कुंवर के नाम से दर्ज था। जिस पर उप जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर नवीन परती के रूप में 27 अक्टूबर 2022 को दर्ज किया गया। वहीं ऑनलाइन फर्जी तरीके से वरासत 20 मई 2024 को कराने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रौनापार थाना पर तहरीर देकर तीन लोगों पर धारा 419,420,467,468,471 के तहत धोखाधड़ी करने का मुकदमा पंजीकृत कर रौनापार पुलिस तलाश में जुटी हुई थी कि रविवार की सुबह 8:50 मिनट पर उपनिरीक्षक उमाशंकर पुलिस बल के साथ बैजाबारी गांव में उनके घर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यभान यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर पहले से आधा दर्जन गंभीर मुकदमा दर्ज है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार ।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी को किया गिरफ्तार। शनिवार को पिता द्वारा जीयनपुर थाना पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि शुक्रवार को पुनित कन्नौजिया पुत्र स्व0 सूबेदार कन्नौजिया व मनीष राय पुत्र स्व0 जयप्रकाश राय निवासीगण ग्राम मुहम्मदपुर लाटघाट (तरौका) जीयनपुर द्वारा मेरे 13 वर्षीय पुत्री को अपने मोटरसाइकिल से रात्रि में ले जा रहे थे कि शोर मचाने पर कुछ दुरी पर नाबालिग लड़की को वही छोड़कर चले गये। वही मेरी नाबालिग पुत्री ने बताया कि ये लोग 15 जून की रात में लें जाकर मेरे साथ पुनित द्वारा दुष्कर्म किया गया था और मनीष व पुनीत ने बोला था कि किसी से बताओगी तो तुम्हारा फोटो वायरल कर दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर नाबालिग पुत्री के पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 363,376,506,120 बी,व 4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर पुनित कन्नौजिया व मनीष राय को रविवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा लाटघाट पुलिया के पास से समय 5:55 बजे गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

Saturday, June 29, 2024

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जीयनपुर में हुआ आयोजित।

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जीयनपुर में हुआ आयोजित।

60 मरीजों का परीक्षण कर वितरित हुई दवा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित 60 मरीज का परीक्षण कर दवा की गई वितरित बारिश के मौसम में वायरल फीवर  से बचाव व स्वच्छता पर दिया गया जोर। शनिवार को जीयनपुर कस्बा के जीयनपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनूगपार तिराहे पर एकलव्य हेल्थ केयर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर जैनब मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 60 मरीजो का डॉ0 शिवकुमार सिंह वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह पर स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क जांच व दवा वितरित की गई।जिसमें मुख्य रूप से ब्लड टेस्ट, टीबी टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, शुगर टेस्ट, मलेरिया जांच इत्यादि निःशुल्क जांच कर दवा वितरित की गई। वहीं बीमार मरीजों को बारिश के मौसम में वायरल फीवर से बचने के लिए गर्म पानी के सेवन की सलाह व स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया वहीं साथ-साथ मुफ्त दवा का वितरण हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक गौतम कुमार व इंद्रेश कुमार रहे।जिसमें डॉक्टर शिवप्रकाश सिंह,डॉक्टर अहमद हसन,दीपक,कलीम, करीना,अशफाक अहमद सहित दर्जनों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

नाबालिक से किया दुष्कर्म दो पर दर्ज हुआ मुकदमा।

नाबालिक से किया दुष्कर्म दो पर दर्ज हुआ मुकदमा।

दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिक से किया दुष्कर्म पिता की तहरीर पर दो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस। नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का पिता ने तहरीर देकर लगाया आरोप नाबालिक पुत्री को चार पहिया वाहन से शुक्रवार की रात में घर से दूर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया 14 वर्षीय नाबालिक के चिल्लाने पर परिजन जुट गए। वहीं आरोपित पुनीत कन्नौजिया पुत्र सूबेदार कन्नौजिया निवासी मुहम्मदपुर व बाहर खड़े होकर पहरेदारी करते मनीष राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी मुहम्मदपुर दोनों युवक नाबालिग को छोड़कर फरार हो गये। वहीं पिता को पुत्री ने आप बीती बताई जिसमें 15 जून को ले जाकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म पूर्व में किया था। शनिवार को पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दोनों युवकों पर धारा 376, 506 व पास्को एक्ट और धारा 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

Friday, June 28, 2024

गाय को बचाने में खड़े ट्रक में घुसी बाइक युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

खड़ी ट्रक में घुसा बाइक सवार मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम।

गाय को बचाने में खड़े ट्रक में घुसी बाइक युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बड़ागांव पुनापार के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में गाय को बचाने के चक्कर अनियंत्रित बाइक सवार युवक ट्रक में घुसा मौके पर ही मौत। परिवार में मचा कोहराम।गुरुवार की देर रात को इंद्रपाल यादव पुत्र रामविचार यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जमीन हरखोरी जीयनपुर बाजार से घरेलू सामान लेकर घर जाते समय रात्रि लगभग 8:00 बजे बड़ागांव पुनापार के सामने खड़ी ट्रक में सड़क पार कर रही गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक सवार ट्रक के पीछे से टक्कर हो गई जिसमें युवक को सिर में चोट आई आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
             (मृतक व्यक्ति की फाइल फोटो)
वहीं सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया वहीं शुक्रवार की सुबह पिता रामविचार यादव की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतक के पिता एडीओ पंचायत पद से सेवानिवृत है। वहीं दो भाइयों में इंद्रपाल सबसे छोटा था। बड़े भाई की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। मृतक की पत्नी इंद्रकला और माता सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल रहा। इनके पास दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री यिशु तीन साल व छोटी नौ माह की है। वहीं दुर्घटना का सूचना पाकर क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग जुट गए।

Monday, June 24, 2024

पति पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा।

पति पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा।

पत्नी ने शराब पीकर पैसा मांगने और न देने पर मारपीट का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी पत्नी ने पति पर शराब पीकर पैसे मांगने और न देने पर मारपीट करने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने पति पर दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट का दर्ज किया मुकदमा।प्रियंका पुत्री कुशहर राम निवासी गड़ौरा मझौरा ने जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर पति विमलकांत पुत्र बेचनलाल निवासी आमनावें दीदारगंज से तीन साल पूर्व में शादी हुई शादी के बाद पति घर पर प्रतिदिन शराब पीकर आते और घर पहुंच कर पत्नी से पैसे की मांग करते और नहीं देने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हैं। जिससे परेशान होकर पत्नी ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर गुहार लगाई।जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने पति विमलकांत पर दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट करने का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक।

दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक।

अकबर ने पत्नी को दिया तीन तलाक पत्नी ने कोतवाली पर दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी पत्नी ने पति पर लगाया आरोप दहेज की मांग को लेकर पति अकबर ने पत्नी के घर पहुंच कर दिया तीन तलाक कोतवाली पर दी तहरीर।नूरक्सा बनो पुत्री इरशाद निवासी अजमतगढ़ ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार उसका विवाह 2 जनवरी वर्ष 2020 को अकबर पुत्र अख्तर निवासी मुहम्मदपुर के साथ हुआ शादी के बाद उसके ससुराल वाले दो लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे प्रताड़ना सहती रही किंतु असमर्थता व्यक्त करने पर पति अकबर,सास आबिदा,देवर अशरफ व असलम ने 21 जून वर्ष 2024 को घर से मारपीट कर गहना छीन कर निकाल दिया। इसके बाद ससुराल के परिजनों ने धमकी देकर कहा कि दहेज लेकर वापस आना में अपने मायके वापस चली आई और आप बीती पिता से बताई वही बीती रात 8:00 बजे अज्ञात के साथ अकबर बाइक पर पत्नी के घर अजमतगढ़ पहुंचा और पत्नी से कहा कि तुम्हारे साथ नहीं रहना है तीन बार तीन तलाक देकर वापस चला गया जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

उपजिलाधिकारी ने ली संचारी रोग समन्वय बैठक।

उपजिलाधिकारी ने ली संचारी रोग समन्वय बैठक।

संचारी रोग के विरुद्ध अभियान चलाकर घर-घर दस्तक देगी आशा-आंगनवाड़ी।

1 जूलाई से 30 जूलाई तक संचारी रोग के खिलाफ चलेगा अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के साथ एसडीएम सगड़ी ने संचारी रोग अभियान के लिए की समन्वय बैठक 1 जूलाई से 30 जूलाई तक चलेगा संचारी रोग के विरुद्ध अभियान घर-घर दस्तक देंगी आशा आंगनवाड़ी।सोमवार के दिन में 1:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सगड़ी तहसील सभागार में स्वास्थ्य,शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार और कृषि व विकास विभाग के साथ समन्वय बैठक की जिसमें उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने संचारी रोग की विरुद्ध 1 जूलाई से 30 जूलाई तक संचारी रोग माह में अभियान चलाकर सभी विभागों में समन्वय बनाकर तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया वहीं 10 जूलाई से  21 जूलाई तक तहसील क्षेत्र के हर घर के दरवाजे पर आशा आंगनबाड़ी दस्तक देंगी संचारी रोग से बचाव के उपाय की जानकारी देंगी वहीं उन्हें बीमारी से बचने की दवा व किट दी जाएगी। विदित हो जूलाई माह में संचारी रोग माह मनाने जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के द्वारा गंदे पानी को एकत्रित नहीं करने साफ सफाई और मच्छर से बचाव व छिड़काव के साथ गरम पानी पीने की सलाह घर घर पहुंच कर दी जाएगी उपजिलाधिकारी सगड़ी ने लोगों को जागरूक करने और बीमारियों से बचाव के लिए समन्वय बनाकर उपाय करने पर जोर दिया। इस दौरान अजमतगढ़ बिलरियागंज महाराजगंज हरैया के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, एडीओ कृषि प्रदीप कुमार, ममता, कुसुम,पूनम,रावेंद्र दुबे, उमेश चंद्र पांडेय बीपीएम उमाशंकर मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह अधिशासी अधिकारी अलका सहित दर्जनों की संख्या में सगड़ी तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।

Sunday, June 23, 2024

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बैंक बकायादार को 14 दिन के लिए भेजा जेल।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बैंक बकायादार को 14 दिन के लिए भेजा जेल।

बैंक बकाया नहीं जमा करने पर उपजिलाधिकारी ने एक को भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बैंक बकाया नहीं जमा करने पर 14 दिन के लिए भेजा जेल बकायादारों में मचा हड़कंप।
सगड़ी न्यायिक उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने राजस्व वसूली के लिए अलग-अलग टीम गठित कर त्वरित रूप से राजस्व वसूली करने के लिए निर्देशित किया वहीं सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे नेतृत्व में राजस्व टीम ने इंडियन बैंक जीयनपुर बैंक देय पांच लाख 74 हजार रुपया नहीं जमा करने पर नोटिस दी गई।जिसके बाद शनिवार को सगड़ी तहसील पर बैंक बकायादार को तहसील पर समय दिया गया नहीं जमा करने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायिक राजकुमार कुमार बैठा ने रामभवन पुत्र बैजनाथ निवासी दाउदपुर को 14 दिन के लिए जिला जेल भेज दिया जिससे सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़े बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पूर्व में अन्य बैंक बकायादार के विरुद्ध कुर्की व जेल भेजने की कार्रवाई हो चुकी है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा और नहीं जमा करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रघु भूमि से तपो भूमि यात्रा पहुंचीं अजमतगढ हुआ भव्य स्वागत।

रघु भूमि से तपो भूमि यात्रा पहुंचीं अजमतगढ़,
अजमतगढ होते हुए पहुंचेगी बक्सर।


मूल सरयू के किनारे से गुजर रही यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भैरव धाम से चलकर रघु भूमि से तपो भूमि तक की यात्रा पहुंचीं आजमगढ़ अयोध्या से निकली यात्रा का आजमगढ़ में हुआ जगह जगह भव्य स्वागत मूल सरयू की किनारे से होकर गुजर रही यात्रा। सरयू अवतरण दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक दायित्व संस्थान के बैनर तले रघु भूमि से तपो भूमि तक की यात्रा मूल सरयू के किनारे से होकर जहां जहां चरण रघुवर के पड़े गुजर रही अयोध्या से शनिवार को यात्रा का शुभारंभ हुआ जो देर रात में आजमगढ़ भैरव धाम पहुंची आजमगढ़ में गौ रक्षा प्रांत के अध्यक्ष राणा प्रताप राय उर्फ शोनू राय के नेतृत्व यात्रा का शुभांरभ रविवार की सुबह को हुआ जो मूल सरयू के किनारे से होते हुए बिलरियागंज, मालटारी,जीयनपुर,अजमतगढ में गौ रक्षा व विश्व हिंदू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया अजमतगढ में राम चरण पादुका का दर्शन पूजन कर अजमतगढ होते हुए जहां जहां प्रभु श्री राम छोटे भाई लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ मूल सरयू के किनारे से चलें उनके विश्राम स्थल पर यात्रा होते हुए मऊ जनपद के नौशेमर घाट पर रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को यात्रा बक्सर बिहार पहुंचेगी पवन सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से निकली यात्रा का राणा प्रताप राय उर्फ सोनू के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।यात्रा में मुख्य रूप से गौरव सिंह रघुवंशी,सतीश राय,विवेक, अभय अग्रवाल,अजमतगढ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,चंद्रशेखर सिंह पप्पू, जयप्रकाश सिंह आदि दर्जनों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।

Saturday, June 22, 2024

रघु भूमि से तपो भूमि यात्रा आज पहुंचेगी आजमगढ़।

रघु भूमि से तपो भूमि यात्रा आज पहुंचेगी आजमगढ़।

आजमगढ़ से होते हुए पहुंचेगी बक्सर।

मूल सरयू के किनारे से होकर गुजरेगी यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भैरव धाम से चलकर रघु भूमि से तपो भूमि तक की यात्रा पहुंचेगी बक्सर अयोध्या से निकली यात्रा का आजमगढ़ में होगा भव्य स्वागत मूल सरयू की किनारे से होकर गुजरेगी यात्रा जगह-जगह यात्रा का होगा स्वागत।सरयू अवतरण दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक दायित्व के बैनर तले रघु भूमि से तपो भूमि तक की यात्रा मूल सरयू के किनारे होकर जायेगी अयोध्या से शनिवार को यात्रा का शुभारंभ हुआ जो देर रात में आजमगढ़ भैरव धाम पंहुचेगै आजमगढ़ में गौ रक्षा प्रांत के अध्यक्ष राणा प्रताप राय उर्फ सोनू राय के नेतृत्व यात्रा का शुभारंभ रविवार की सुबह को होगा जो मूल सरयू के किनारे से होते हुए बिलरियागंज मालटारी जीयनपुर अजमतगढ होते हुए जहां जहां प्रभु श्री राम छोटे भाई लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ मूल सरयू के किनारे से चलें उनके विश्राम स्थल पर यात्रा होते हुए बक्सर बिहार सोमवार को पहुंचेगी राणा प्रताप राय उर्फ सोनू ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत होगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांगेपुर में हुआ बाढ़ से बचाव का पूर्वाभ्यास।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांगेपुर में हुआ बाढ़ से बचाव का पूर्वाभ्यास।

आपदा प्रबंधन समिति ने ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के सिखाए गुर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ और
बरसात के मौसम से पहले महुला गढ़वल बांध पर गांगेपुर धूसवा ग्राम में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए आपदा राहत टीम और एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा अन्य संस्थाओं द्वारा मॉकड्रिल किया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश पर एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एनडीआरफ गोरखपुर की टीम व जिले के स्वास्थ्य विभाग,सिंचाई विभाग, जिला पुलिस, पीएससी आदि टीमों द्वारा बाढ़ आपदा होने पर खोज,राहत व बचाव कार्य के लिए मॉक का संयुक्त अभ्यास किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बाढ़ ग्रस्त इलाकों में घायल बच्चों के व्यक्तियों को अमूल्य जीवन की रक्षा करना सभी रिस्पांस एजेंसियों को रिस्पांस चेक करना व सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच में आपसी समन्वय स्थापित करना।
बाढ़ के चलते किया गया मॉक अभ्यास मॉक अभ्यास द्वारा पानी में खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है। इस मॉक अभ्यास के प्रथम चरण में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आजमगढ़, एनडीआरफ के अधिकारियों व जिलाधिकारी जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग पीएससी, लोक निर्माण विभाग,अग्निशमन विभाग,विकास विभाग,बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग,बिजली विभाग कृषि विभाग आदि के अधिकारी द्वारा बैठक कर इस मॉक अभ्यास के संपूर्ण रूप रेखा तैयार की गई। इस मॉक अभ्यास का नेतृत्व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एनडीआरफ के कुशल दिशा निर्देशन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल द्वारा गोरखपुर के 37 सदस्य टीम द्वारा किया गया।
उप कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान ने बताया की आपसी समन्वय से सकारात्मक पहल व सशक्त रिस्पांस सिस्टम को विकसित करने तथा बाढ़ जैसी आपदा से होने वाली छती को कम किया जा सकता है।दुर्घटनाओं से आसानी से निपटा भी जा सकता है।इस दौरान जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज,प्रभारी अधिकारी आपदा,विवेकानंद दुबे तहसीलदार सगड़ी,राजकुमार बैठा एसडीएम सगड़ी,डॉ चंदन कुमार आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आजमगढ़ के देखरेख में संपन्न हुआ।

जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर कोतवाल ने सुनी लोगों की समस्या।

जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर कोतवाल ने सुनी लोगों की समस्या।

थाना समाधान दिवस पर कुल 12 प्रार्थना पत्र पड़े पांच का हुआ निस्तारण।

जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक ने गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर कुल 12 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर पांच का हुआ निस्तारण। जीयनपुर कोतवाल ने थाना समाधान दिवस की जनसुनवाई गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश। शनिवार की सुबह 10:00 बजे जीयनपुर थाना सभागार में थाना समाधान दिवस का आयोजन जीयनपुर कोतवाल विवेक पान्डेय की अध्यक्षता में किया गया जिसमें राजस्व विभाग के 12 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान थाना समाधान दिवस पर मौजूद लेखपाल व कानूगों को कोतवाल विवेक कुमार पान्डेय ने प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

गांव गांव चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान।

गांव गांव चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान।

एक माह तक सफाई कर्मियों को रहना होगा सतर्क।

ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में अभियान को दिया गया मूर्तरूप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचारी रोग अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें समस्त सफाई कर्मचारियों को गांव में नालों, नालियों विशेष सफाई रखने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्र,सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉक्टर चंदशेखर गौतम,उमाशंकर मिश्र बीपीएम अजमतगढ़,उमेश चंद पांडेय सीडीपीओ,स्वास्थ्य विभाग कुसुम राव,प्रदीप कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव,महामंत्री राजेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष मानसिंह ने अपना अपना विचार रखा। इस दौरान समस्त ग्राम प्रधान व सचिव सहित समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Friday, June 21, 2024

दो युवकों को गोली मार,बाइक लेकर हुए फरार बदमाश।

दो युवकों को गोली मार,बाइक लेकर हुए फरार बदमाश।

दो युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुवार बैदौली मार्ग पर युवक को गोली मारकर बाइक लेकर अज्ञात बदमाश हुए फरार युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती। शुक्रवार की शाम 4:00 बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार निवासी सूर्यांश चौरसिया उर्फ छोटू पुत्र हरि प्रकाश,अभिषेक पुत्र प्रमोद व विशाल पुत्र रामाश्रय मसुरियापुर से बाइक से घर लाटघाट आते समय रौनापार मार्ग पर रौहुवार बैदौली के बीच में अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी। गोली पीठ पर लगी वहीं अभिषेक पुत्र प्रमोद की बांह में गोली लगी वही गोली लगने से सूर्यांश व अभिषेक घायल हो गयें।जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने रौनापार पुलिस को सूचित किया दोनों युवक को रौनापार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पहुंचाया प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं बदमाशों ने युवक को गोली मारकर फायर करते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। युवक छोटू उर्फ सूर्यांश चौरसिया तीन भाइयों में सबसे छोटा था।वही रौनापार पुलिस घटना की सच्चाई में जुटी हुई है।

Thursday, June 20, 2024

डी-92 गैंग का लीडर रफीक खान पुलिस मुठभेड़ में घायल,एक साथी गिरफ्तार।

डी-92 गैंग का लीडर रफीक खान पुलिस मुठभेड़ में घायल,एक साथी गिरफ्तार।

अवैध असलहा,कारतूस,रंगदारी के रूपयें सहित कार बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी डी-92 गैंग का लीडर पुलिस मुठभेड़ में घायल और उसका एक साथी गिरफ्तार। गुरुवार की टरात में रंगदारी वसूलने वाले गैंग के लीडर व उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें गैंग लीडर रफीक खान के पैर में गोली लग गई और वह अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हो गया।बदमाशों ने हाल ही में लगातार जबरन रंगदारी वसूली की घटनाएं कर रहे थे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पांच जून को सागर सेनी पुत्र मुन्ना सेनी निवासी ग्राम लहुआ खुर्द पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ को रात में 8:30 बजे अपनी भाभी के साथ नानी के घर देवापार जा रहा था।धौरहरा गांव के पास अचानक से एक बाइक पर सवार दो लोग सुहेल खान पुत्र मोहम्मद साफत खानं निवासी धौरहरा कोतवाली जीयनपुर व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक को रोक कर 9500 रूपये नकद व 34000 रूपये आनलाइन गुगल पे कुल 43,500 रूपये जबरन ले लिया गया। साथ ही गाली गलौज,मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर रंगदारी वसुली गई। इस घटना के सम्बन्ध में कोतवाली जीयनपुर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी थी। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय को सूचना मिली कि दिनांक  05.06.2024 को एक महिला के साथ दो व्यक्तियो ने उसका वीडियो बनाकर जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे। वह दोनो व्यक्ति इस समय बनकट की तरफ से बलेनो कार से जीयनपुर के तरफ आ रहे है।इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय अपने हमराहियों के साथ केशवपुर जंगल के पास दोनो के आने का इन्तजार करने लगे। थोडी देर के बाद एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया। जिस पर वह तेजी से केशवपुर जंगल में जाने वाले खडंजे के रास्ते की तरफ तेजी से गाड़ी मोड़ कर भागने लगे की कुछ दूर जाकर उनकी गाड़ी रूक गयी गाड़ी से दो व्यक्ति जल्दी से दरवाजा खोलकर उतरे जिसमें से एक व्यक्ति ने तेज आवाज में कहा कि पुलिस वाले है। गोली मारों जिस पर ड्राईवर सीट से उतरे व्यक्ति ने पुलिस वालो को लक्ष्य करके जान मरने की नियत से फायर करते हुये भागने लगा। जिस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ जिला कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारीगण को घटना से अवगत कराते हुये अपराधियो का पीछा करने लगे कि भाग रहे। अपराधी लगभग 50 मीटर आगे जाकर एक व्यक्ति तेज आवाज मे बोला की रफीक इन पुलिस वालो को जान से मार दो नही तो हम लोग पकड़े जायेगे। तब दुसरे व्यक्ति वही रूककर पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस बल द्वारा बदमाशों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी। लेकिन बदमाश द्वारा पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।उस बदमाश को इलाज हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया।
घायल बदमाश की पहचान रफीक खान पुत्र यूनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर उम्र करीब 38 साल व गिरफ्तार दुसरे अभियुक्त की पहचान कौसेर अहमद पुत्र इसिमदार शेख निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा,एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर,रंगदारी के चार हजार रूपये,एक बलेनो कार व मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 05.06.2024 को हम दोनो लोगो ने मिलकर ग्राम धौरहरा के पास एक अंजान महिला व पुरूष का वीडियो बनाकर उसके साथ मारपीट कर गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे जो पैसा हम लोगो के पास से बरामद हुआ है यह उसी वसूली का शेष बचा हुआ पैसा था। बाकी पैसा हम लोगो ने बकरीद त्यौहार मे खर्च कर दिया है। पकड़े गए अभियुक्त रफीक खान पुत्र यूनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर के ऊपर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।वही उसके साथी कौसेर अहमद पुत्र इसिमदार शेख के ऊपर पूर्व में एक मुकदमा दर्ज है।इनके गैंग में कई अपराधी सक्रिय हैं। जिसकों पुलिस धर पकड़ में लगीं हुई है।

डी-164 गोवध गैंग का सदस्य अवैध तंमचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार।

डी-164 गोवध गैंग का सदस्य अवैध तंमचा कारतूस के साथ गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने डी-164 गोवध गैंग के सदस्य को अवैध तंमचा,कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। उ0नि0 अभिषेक यादव बागखालिस चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति अलीपुर नहर पुलिया के पास खड़ा है जिसके पास अवैध तंमचा है। उपनिरीक्षक अभिषेक यादव अपने हमराहियों के साथ अलीपुर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा भाग रहे व्यक्ति को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पुछा गया तो अपना नाम अमजद उर्फ भुचल्ला पुत्र अच्छन उर्फ बच्चन खान निवासी खालिसपुर जिसके पास से एक तंमचा 315, बोर व एक जिन्दा कारतूस 315, बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया।वही पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है। जो डी-364 गोवध गैंग का सक्रिय सदस्य हैं।

Tuesday, June 18, 2024

जेसीबी से बनाए गए चकरोड़ का भुगतान रोकने का निर्देश।

जेसीबी से बनाए गए चकरोड़ का भुगतान रोकने का निर्देश।

मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से कराये गए कार्य का भुगतान उपजिलाधिकारी ने रोका।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के डिघवनिया ग्राम सभा में जेसीबी मशीन से कराये गए कार्य का भुगतान रोकने का निर्देश। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार ने अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिघवनिया में मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से बनाए गए चकमार्ग के भुगतान को रोकने का निर्देश दिया।उन्होंने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा को इसकी जांच सौंपी है।अजमतगढ़ ब्लॉक के डिघवनिया काजी गांव ग्राम सभा के दलपत पुरवा के दूधनाथ सिंह सहित कई लोगों ने शनिवार को एसडीएम सगड़ी को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि मनरेगा द्वारा गांव में चकरोड़ का निर्माण किया जाना था। लेकिन ग्राम प्रधान ने मनमाने तरीके से रात में जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाकर चकमार्ग का निर्माण कराया जो शासन के मंशा के विपरीत है।एसडीएम सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार ने पूरे प्रकरण की जांच का दायित्व खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को  दी है।

Monday, June 17, 2024

ईद उल अजहा(बकरीद) पर ईदगाह में पढ़ी गई नमाज़।

ईद उल अजहा(बकरीद) पर ईदगाह में पढ़ी गई नमाज़।

एक दूसरे को गले मिलकर दी गई बधाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में कुर्बानी के पर्व ईद ऊल अजहा,बकरीद पर अंजान शहीद स्थित नथ्थुपुर ईदगाह,अजमतगढ़ के मसोना ईदगाह व जीयनपुर ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। ईदगाह पर नमाजियों ने हाजी डॉक्टर असद इदरीश की सदारद में नमाज अदा की। ईद उल अजाह पर्व पर नमाजी कतार बद्ध बैठे और परम्परागत तरीके से नमाज अदा की। अल्ला से दुआ कर अमन, चैन,खुशहाली की कामना की।बाद में सभी ने एकदूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद पर घरों में कुर्बानी दी जायेगी। नमाज के दौरान सगड़ी एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार, नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह,अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या,जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वही सभी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद उल अजहा बकरीद की मुबारकबाद दी।

ग्राम प्रधान के अवैध खनन पर उपजिलाधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई मचा हड़कंप।

उपजिलाधिकारी ने चार ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी किया सीज।

ग्राम प्रधान के अवैध खनन पर उपजिलाधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई मचा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासुपार बनकट गांव में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर 4 ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को किया सीज उपजिलाधिकारी की कार्रवाई से ग्राम प्रधानों में मचा हड़कंप। बासुपार बनकट गांव में ग्राम प्रधान वहाब खान के द्वारा खनन बिना प्रशासन की अनुमति से किया जा रहा था। जिसकी शिकायत पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने राजस्व टीम के साथ गांव में हो रहे अवैध खनन पर छापा मारकर की बड़ी कार्रवाई। इस दौरान एसडीएम ने चार ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को सीज कर दिया। वहीं जीयनपुर पुलिस को सुपुर्द किया उपजिलाधिकारी सगड़ी की इस कार्रवाई से ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।

Saturday, June 15, 2024

भारत रक्षा दल ने पत्रक सौंप शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ने की मांग।

भारत रक्षा दल ने पत्रक सौंप शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ने की मांग।

उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर भारत रक्षा दल ने शारदा सहायक में पानी छोड़ने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भारत रक्षा दल के सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्रक सौपकर शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ने की मांग की उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर भारत रक्षा दल के सगड़ी विधानसभा के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने तहसील पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को पत्रक सौपकर शारदा सहायक नहर में पानी नहीं होने की समस्या उठाई और कहा कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में सिंचाई के लिए शारदा सहायक नहर निकाली गई हैं। जिससे कि किसानों के खेतों की समय पर सिंचाई हो सके। लेकिन बीते कई महीनों से नहर में पानी नही होने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।वहीं खरीफ के फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही किसान पानी का इंतजार कर रहा समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने से फसलों को नुकसान के साथ ही भीषण गर्मी से जीव जंतु भी परेशान हैं नहर में पानी नहीं होने से पशु पक्षी भी प्यास से व्याकुल है। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेन्द्र गंगवार को पत्रक सौप कर जल्द से जल्द पानी छोड़े जानें की मांग की हैं। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी ने भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है की नहर में पानी की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से डॉ नितेश श्रीवस्तव,अनवार अहमद,प्रमोद कुमार,डॉ महेंद्र नाथ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 82 प्रार्थना पत्र पड़े सात का हुआ निस्तारण।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 82 प्रार्थना पत्र पड़े सात का हुआ निस्तारण।

उपजिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 82 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर सात का हुआ निस्तारण उपजिलाधिकारी सगड़ी ने संपूर्ण समाधान दिवस की जनसुनवाई गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।शनिवार की सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किया गया जिसमें राजस्व विभाग के 57,पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के तीन,समाज कल्याण के दो व अन्य विभागों के आठ प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों को उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वहीं चेतावनी दी कि जनसुनवाई के प्रार्थना पत्रों में किसी भी प्रकार के लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मुख्य रूप से न्यायिक एसडीएम राजकुमार बैठा,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह,खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ वीरेंद्र मिश्रा,अनूप शाही,खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।