कूड़ा निस्तारण केंद्र मार्ग की नापी करने गए लेखपाल को प्रधानपति और उसके समर्थकों ने पीटा।
सरकारी अभिलेख फाड़ा,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।
एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को पैमाइश के दौरान हुई मारपीट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र मार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल रघुवंश सिंह की प्रधान पति और उसके समर्थकों ने शुक्रवार को नापी के दौरान ही लाठी,राड और डंडों से जमकर पीटा और सरकारी कार्य में व्यवधान किया और सर्किल के नक्शे को फाड़ दिया। लेखपाल की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में प्रधान पति श्याम अचल राजभर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। ग्राम सभा भुवना बुजुर्ग की प्रधान रीना देवी ने चार अप्रैल 2024 को उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरे द्वारा ग्राम पंचायत में आरसीसी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गाटा संख्या 748 मि०के दक्षिणी छोर पर नवीन रास्ते के निर्माण का सीमांकन अभी बाकी है। काम चल रहा है। परंतु अमरेश राय उर्फ अंशु इत्यादि ने जेसीबी से मिट्टी की अत्यधिक मात्रा में खुदाई कर दी है।जिससे काम में व्यवधान आ रहा है। मना करने पर उक्त व्यक्ति आमादा फौजदारी है। प्रधान के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को स्वयं जाकर नियमानुसार समाधान करने का निर्देश 4 अप्रैल 2024 को दिया था।
जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर देकर लेखपाल रघुवंश सिंह ने कहा कि एसडीएम के आदेश के अनुपालन में भुवना बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 748 मि० का सीमांकन शुक्रवार को किया जा रहा था। मौके पर प्रधान पति श्याम अचल राजभर,अनिल राजभर,अभय राजभर,जितेंद्र राजभर और रविंद्र राम राजभर गोल बनाकर उपस्थित थे।पैमाइश की शुरुआत से ही उक्त लोग विवाद करना चाह रहे थे और शासकीय कार्य में बार-बार बाधा पहुंचा रहे थे। उनके मन मुताबिक सीमांकन ना होने पर मुझे धक्का देकर गिरा दिया गया शासकीय नक्शा फाड़ दिया। इस बीच उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त लोगों ने लोहे की पाइप,लाठी,डंडा आदि से मुझे मारा पीटा और जान मारने की धमकी दी।जिससे मुझे काफी चोटें आई है।लेखपाल की पिटाई की खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में लेखपाल कोतवाली पहुंच गए। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार भी कोतवाली पर आ गए लेखपाल की तहरीर पर प्रधान पति श्याम अचल राजभर,अनिल राजभर, अभय राजभर,जितेंद्र राजभर और रविंद्र राम के विरुद्ध सरकारी कार्य में व्यवधान करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment