वादकारी ने अधिवक्ता को न्यायालय के अंदर पीटा हड़कंप।
मुकदमे में तारीख लेने पर भड़का वादकारी।
क्षेत्राधिकारी ने हमराहियो के साथ पहुंचकर वादकारी को बचाया मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को अधिवक्ता और वादकारी आपस में गाली गलौज करते हुए भिड़ गए।अधिवक्ता को न्यायालय के अंदर ही घूसे से मारकर नाक तोड़ दी जिससे अधिवक्ता लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गया और अधिवक्ताओ ने वादकारी रामवृक्ष पुत्र सतई निवासी जमीन मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर अपने स्वयं के मुकदमे की पैरवी करने तहसील पर पहुंचा था कि नायब तहसीलदार अजमतगढ़ के कोर्ट में मुकदमे के दौरान न्यायालय के अंदर मनसा यादव अधिवक्ता उम्र लगभग 43 साल ने अगली तारीख पर सुनने की तहसीलदार अजमतगढ़ रंजीत बहादुर सिंह से गुहार लगाई तभी वादकारी रामवृक्ष यादव ने अधिवक्ता को घूसे से मुंह पर जोरदार तरह मारा की नाक से खून आने लगा और वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गयें। इतने में अधिवक्ताओं ने वादकारी को दौड़ा लिया जान बचाने की नियत से वादकारी अधिवक्ता भवन में घुस गया जहां अधिवक्ताओ ने रामवृक्ष को लात घूंसो से मारने पीटने लगे। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर रामवृक्ष की जान बचाई और अपने साथ ले गए।अधिवक्ताओं ने सीओ दफ्तर को घेर लिया तभी मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं से तहरीर लेकर संबंधित धारओं में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया और अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर भेज दिया। जहां से डॉक्टर ने अधिवक्ता को सदर के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment