पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों और कर्मचारी ने किया प्रदर्शन।
पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी जिसे हम लेकर रहेंगे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी के शिक्षकों एवम कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर महाविद्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश नाथ गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और हम बिना पुरानी पेंशन के लिए मानने वाले नहीं है। यह हमारे बुढ़ापे की लाठी है जिससे हमारा भविष्य जुड़ा हुआ है। सरकार को इसे हमे देना होगा।नई पेंशन हमें किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है। प्रदर्शन में प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर हसीन खान,प्रोफेसर प्रेमचंद्र यादव,प्रोफेसर प्रशान्त कुमार राय,डॉक्टर जगदीश कुमार,नितेश कुमार जायसवाल, डॉक्टर शुभ्रा श्रीवास्तव,लेफ्टिनेंट चंदन कुमार,डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह,राजेश कुमार यादव,अरुण कुमार यादव,दान बहादुर यादव, डॉक्टर दुर्गेश गौतम,मनोज कुमार दीनानाथ मिश्रा,नित्यानंद यादव, उपेन्द्र कुमार राय,जनार्दन राय, प्रवीण कुमार राय उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment